8 मार्च को हनुमानगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल : धान मंडी में राज्य स्तरीय महिला दिवस समारोह, अंतिम चरण में तैयारियां

Edited By Afjal Khan, Updated: 07 Mar, 2026 04:21 PM

cm bhajanlal sharma hanumangarh visit womens day state level event

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हनुमानगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस मौके पर जंक्शन स्थित धान मंडी में राज्य स्तरीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल, बैठक व्यवस्था,...

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हनुमानगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस मौके पर जंक्शन स्थित धान मंडी में राज्य स्तरीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पार्किंग सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से हनुमानगढ़ पहुंचेंगे और धान मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगे। समारोह दोपहर करीब 12 बजे शुरू होने की संभावना है।

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, जिले के प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी शामिल होंगे। इसके अलावा कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं समारोह में मौजूद रहेंगी।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, एडीएम उम्मेदीलाल मीणा, जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई और कृषि उपज मंडी समिति के सचिव विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को पेयजल, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों की टीमें लगातार तैयारियों में जुटी हुई हैं।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!