“रेडी रेकनर इन मेडिसिन” पुस्तक का भव्य विमोचन, एपीकॉन 2026 में चिकित्सा जगत को मिली अहम सौगात

Edited By Payal Choudhary, Updated: 04 Feb, 2026 07:30 PM

ready reckoner in medicine book launch apicon 2026 patna

इंटरनल मेडिसिन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि के रूप में “रेडी रेकनर इन मेडिसिन” नामक व्यापक चिकित्सा संदर्भ पुस्तक का भव्य विमोचन पटना में आयोजित एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया (API) के वार्षिक सम्मेलन एपीकॉन 2026 के दौरान किया गया।...

इंटरनल मेडिसिन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि के रूप में “रेडी रेकनर इन मेडिसिन” नामक व्यापक चिकित्सा संदर्भ पुस्तक का भव्य विमोचन पटना में आयोजित एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया (API) के वार्षिक सम्मेलन एपीकॉन 2026 के दौरान किया गया। यह पुस्तक चिकित्सा शिक्षा और क्लीनिकल प्रैक्टिस दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

इस पुस्तक के संपादक डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एसोसिएट प्रोफेसर, मेडिसिन विभाग, महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, जयपुर, ने बताया कि यह पुस्तक इंटरनल मेडिसिन विषय पर आधारित है, जिसमें लगभग 1200 पृष्ठ और 266 अध्याय शामिल हैं। इसे एक समग्र और त्वरित संदर्भ ग्रंथ के रूप में तैयार किया गया है, जिससे चिकित्सकों को रोजमर्रा की क्लीनिकल प्रैक्टिस में तुरंत सहायता मिल सके।

एपीआई के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया विमोचन

पुस्तक का विमोचन API के अध्यक्ष डॉ. ज्योतिर्मय पाल, डीन डॉ. कमलेश तिवारी, सचिव डॉ. पुनीत सक्सेना तथा प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ. जी. नरसिमुलु द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि “रेडी रेकनर इन मेडिसिन” पुस्तक को देशभर के वरिष्ठ चिकित्सकों और विषय विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए अध्यायों के माध्यम से तैयार किया गया है। इसमें नवीनतम गाइडलाइंस, क्लीनिकल एप्रोच, डायग्नोसिस और मैनेजमेंट को सरल एवं व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया गया है।

उन्होंने इस महत्वाकांक्षी शैक्षणिक परियोजना के लिए मुख्य संपादक एवं वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. के. के. पारीक और डॉ. गिरिश माथुर के मार्गदर्शन, नेतृत्व और सतत सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

छात्रों और चिकित्सकों के लिए उपयोगी संदर्भ

डॉ. गिरिश माथुर और डॉ. के. के. पारीक ने संयुक्त रूप से बताया कि यह पुस्तक चिकित्सकों, इंटरनिस्ट्स, स्नातकोत्तर एवं स्नातक चिकित्सा छात्रों के लिए एक उपयोगी त्वरित संदर्भ के रूप में विकसित की गई है। इसका उद्देश्य मेडिकल स्टूडेंट्स और प्रैक्टिसिंग डॉक्टरों के बीच ज्ञान के अंतर को कम करना और व्यावहारिक चिकित्सा को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

एपीकॉन 2026 जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर इस पुस्तक के विमोचन को चिकित्सा जगत में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि “रेडी रेकनर इन मेडिसिन” आने वाले समय में इंटरनल मेडिसिन की पढ़ाई और क्लीनिकल निर्णयों में एक भरोसेमंद मार्गदर्शक सिद्ध होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!