राजस्थान में रोजगार के नए अवसर: बजट 2026-27 में नई योजनाओं की घोषणा

Edited By Anil Jangid, Updated: 11 Feb, 2026 05:15 PM

rajasthan budget 2026 27 new employment opportunities for youth

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बजट 2026-27 में रोजगार सृजन और युवाओं, महिलाओं तथा छोटे उद्यमियों को आर्थिक अवसर प्रदान करने के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की है। ये योजनाएँ राज्य के समग्र विकास और हरित रोजगार को बढ़ावा देने पर केंद्रित हैं।

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बजट 2026-27 में रोजगार सृजन और युवाओं, महिलाओं तथा छोटे उद्यमियों को आर्थिक अवसर प्रदान करने के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की है। ये योजनाएँ राज्य के समग्र विकास और हरित रोजगार को बढ़ावा देने पर केंद्रित हैं।

 

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना
इस योजना के तहत एक लाख युवाओं को 10 लाख रुपये तक के ऋण पर शत-प्रतिशत ब्याज अनुदान और मार्जिन मनी अनुदान जैसी सुविधाएँ दी जाएंगी। आगामी वर्ष में 30 हजार युवाओं को इस योजना से प्रत्यक्ष लाभ मिल सकेगा। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।

 

Plug and Play Facility for Small and Micro Enterprises
राज्य सरकार ने लघु और छोटे उद्यमियों को उद्योग स्थापना और संचालन में आसानी प्रदान करने के लिए सभी संभाग मुख्यालयों पर Plug and Play Facility शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए अगले वर्ष 350 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

 

Rural Women BPO
ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर Rural Women BPO की स्थापना की जाएगी। इस योजना पर 100 करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित है।

 

Banking Correspondent (BC) सखी और बैंक सखी
राजीविका के स्वयं सहायता समूह की लगभग 5 हजार महिलाओं को BC सखी के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा, जबकि 1 हजार महिलाओं को बैंक सखी के रूप में ग्रामीण बैंक शाखाओं से जोड़ा जाएगा। यह योजना महिलाओं को वित्तीय समावेशन और रोजगार दोनों प्रदान करेगी।

 

Energy Transition Skilling Cluster
हरित रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए राज्य में Energy Transition Skilling Cluster विकसित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को Renewable Energy, ई-व्हीकल, ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में आधुनिक कौशल प्रदान कर रोजगार से जोड़ा जाएगा।

 

शहरी होमगार्ड स्वयंसेवकों की संख्या में वृद्धि
युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ उनकी सामुदायिक पुलिसिंग में सहभागिता बढ़ाने के लिए शहरी होमगार्ड स्वयंसेवकों की संख्या में 5 हजार की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। राज्य सरकार का कहना है कि इन योजनाओं के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और छोटे उद्यमियों को नई आर्थिक संभावनाएँ मिलेंगी और राजस्थान की सामाजिक-आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!