निवाई कृषि मंडी में नई सरसों की आवक, छह हजार से अधिक कट्टों के साथ बढ़ी रौनक

Edited By Anil Jangid, Updated: 25 Feb, 2026 05:25 PM

arrival of new mustard crop brightens nivai agricultural market

निवाई: निवाई की कृषि उपज मंडी समिति में नई सरसों की फसल की आवक शुरू होते ही मंडी परिसर में रौनक बढ़ गई है। मंगलवार को लगभग छह हजार से अधिक सरसों के कट्टों की आमद दर्ज की गई, जिससे दिनभर मंडी में चहल-पहल बनी रही। व्यापारी, आढ़तिये, तिल मिल मालिक,...

निवाई: निवाई की कृषि उपज मंडी समिति में नई सरसों की फसल की आवक शुरू होते ही मंडी परिसर में रौनक बढ़ गई है। मंगलवार को लगभग छह हजार से अधिक सरसों के कट्टों की आमद दर्ज की गई, जिससे दिनभर मंडी में चहल-पहल बनी रही। व्यापारी, आढ़तिये, तिल मिल मालिक, मुंशी, पल्लेदार और किसान सभी खरीद-फरोख्त की गतिविधियों में व्यस्त नजर आए।

 

नई फसल की निरंतर आवक से आने वाले दिनों में मंडी में कारोबार और तेज होने की संभावना है। मंडी व्यापारी दीपक गुप्ता ने बताया कि नई फसल के बाजार में पहुंचने से व्यापारिक गतिविधियां तेजी से शुरू हो गई हैं। किसानों में अपनी उपज के बेहतर दाम मिलने की उम्मीद के साथ उत्साह देखा जा रहा है। मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और कट्टों की आवाजाही से पूरी मंडी क्षेत्र में कृषि सीजन की शुरुआत का संकेत मिल रहा है।

 

नई सरसों की फसल की खरीद के लिए मंगलवार को मंडी में व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश चंवरिया के नेतृत्व में खुली बोली लगाई गई। इस प्रक्रिया में शहर के तेल मिल मालिकों और व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिस्पर्धात्मक बोली के बीच किसानों को उचित मूल्य दिलाने का प्रयास किया गया।

 

बोली प्रक्रिया के दौरान मंडी परिसर में प्रमुख रूप से अमित कटारिया, पवन पारीक, अशोक जैन, पवन बोहरा, राजेंद्र जैन, राहुल बोहरा, कमल सौगाणी, यश अग्रवाल, टोनू जैन, अनिल भाणजा, रोहित टोड़वाल, राजेंद्र नाटाणी, मुरारी पंडा, आशीष टोड़वाल, विशाल गुप्ता और बुद्वराम चौधरी सहित अन्य मंडी व्यापारी उपस्थित रहे।

 

नई सरसों की फसल के आने से मंडी में कारोबार और व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए लाभ का अवसर बढ़ा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!