भव्य आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ ‘WELCOME GARBA CARNIVAL’, महा गरबा रास में उमड़ा उत्साह

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 05 Oct, 2026 08:22 AM

welcome garba carnival jaipur maheshwari mahila sangathan

जयपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन, पूर्वोत्तर राजस्थान प्रदेश के तत्वावधान में जवाहर कला केंद्र, जयपुर में आयोजित भव्य ‘WELCOME GARBA CARNIVAL’ उत्साह, उमंग और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के परिवारों ने बड़ी...

जयपुर। जयपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन, पूर्वोत्तर राजस्थान प्रदेश के तत्वावधान में जवाहर कला केंद्र, जयपुर में आयोजित भव्य ‘WELCOME GARBA CARNIVAL’ उत्साह, उमंग और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के परिवारों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर आयोजन को यादगार बना दिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विभिन्न प्रतियोगिताएं, सम्मान समारोह, लकी ड्रॉ और महा गरबा रास मुख्य आकर्षण रहे। बच्चों और युवाओं के लिए आयोजित ड्राइंग एवं गायन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

राजस्थानी संस्कृति की दिखी झलक

कार्यक्रम के दौरान संतति रक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिभाओं और उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। इसके बाद इंटर क्लब प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं ‘धरती धोरा री’ इंटरजोन प्रतियोगिता के माध्यम से राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में आगामी नए प्रोजेक्ट का लोकार्पण भी किया गया, जिसे आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में शामिल किया गया।

महा गरबा रास में जमकर थिरके समाजबंधु

रात्रि में आयोजित महा गरबा रास में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियों से पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना दिया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और आयोजनों के 75 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

महिला नेतृत्व और प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर जोर

आयोजन की सफलता पर जयपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सविता राठी ने समाजबंधुओं, अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी जुड़ाव बढ़ाने के साथ-साथ महिला नेतृत्व, बच्चों की प्रतिभा और युवाओं की रचनात्मक क्षमता को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम की सफलता में श्रीमती उमा सोमानी, श्रीमती उमा परवाल, श्रीमती उर्मिला लोहिया और प्रचार मंत्री श्रीमती दुर्गा राठी सहित संगठन की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम के सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों से लेकर कार्यक्रम के सफल संचालन तक विभिन्न जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया।

‘सिर्फ मनोरंजन नहीं, समाज को जोड़ने वाला उत्सव’

प्रचार मंत्री श्रीमती दुर्गा राठी ने कहा कि ‘WELCOME GARBA CARNIVAL’ केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि समाज की महिलाओं, बच्चों, युवाओं और परिवारों को एक मंच पर जोड़ने वाला उत्सव रहा। उन्होंने कहा कि सभी समाजबंधुओं, अतिथियों और आयोजन टीम के सहयोग एवं सहभागिता से कार्यक्रम सफल और यादगार बन सका।

जयपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी समाजबंधुओं, अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों और पूरी आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!