लगातार हो रही बारिश से कोटा बैराज में बड़ी पानी की आवक, कोटा बैराज के 9 गेट खोलकर की जा रही पानी की निकासी

Edited By Raunak Pareek, Updated: 15 Jul, 2025 04:36 PM

water is being drained by opening 9 gates of kota barrage

वर्तमान में कोटा बैराज के 9 गेटों को खोलकर 1 लाख 29 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जिसके बाद निचले इलाको को अलर्ट कर दिया गया है।

पहाड़ी इलाको में लगाता हो रही जोरदार बारिश के बाद कोटा जिले के बांध लबालब हो चुके है। ऐसे में कोटा बैराज में भी पानी की आवक बढ़ने के बाद बैराज के गेटों को खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। वर्तमान में कोटा बैराज के 9 गेटों को खोलकर 1 लाख 29 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जिसके बाद निचले इलाको को अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही बैराज के दोनों तरफ के रास्तों को आमजन के पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और एतिहात के तौर पर बेरिगेट भी लगाए गए है। अधिशाषी अभियंता अरूण कुमार मीणा ने बताया कि जवाहर सागर बांध से पानी की निकासी लगातार की जा रही है जिसके बाद कोटा बैराज में पानी का लेवल भी बढ़ा है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!