विद्या भारती राजस्थान के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए 29 अप्रैल को आयोजित होगा भव्य समारोह

Edited By Anil Jangid, Updated: 27 Apr, 2026 08:33 PM

vidya bharti rajasthan honor outstanding students on april 29 2026 ceremony

जयपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की दशमी एवं द्वादशी की परीक्षा 2026 में कीर्तिमान बनाने वाले विद्या भारती राजस्थान के 47 भैया-बहिनों को सम्मानित किये जाने हेतु दिनांक 29 अप्रैल 2026 बुधवार को बिड़ला ऑडिटोरियम,...

जयपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की दशमी एवं द्वादशी की परीक्षा 2026 में कीर्तिमान बनाने वाले विद्या भारती राजस्थान के 47 भैया-बहिनों को सम्मानित किये जाने हेतु दिनांक 29 अप्रैल 2026 बुधवार को बिड़ला ऑडिटोरियम, स्टेच्यू सर्किल, जयपुर में भव्य समारोह का आयोजित किया जा रहा है।

 

इस संदर्भ में विस्तृत चर्चा हेतु प्रेस वार्ता का आयोजन विद्या भारती क्षेत्रीय कार्यालय सेवाधाम जवाहर नगर जयपुर में आयोजित की गई जिसमें राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री गोविन्द कुमार ने सभी पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए प्रतिभा सम्मान समारोह की जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में पूज्य 108 श्री ओमदास महाराज, पीठाधीश्वर, अखिल भारतीय सांगरिया धूणी सीकर, के पावन सान्निध्य में मदन दिलावर, शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री राजस्थान सरकार के मुख्य आतिथ्य, विद्या भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोविन्द चन्द्र महन्त का मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन मिलेगा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्या भारती की पूर्व छात्रा कल्पना पारीक, अतिक्ति वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट जयपुर रहेगी। इस समारोह में जयपुर महानगर के लगभग 300 मेधावी छात्र/छात्रा तथा सम्पूर्ण राजस्थान से भी प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित होंगे। 

 

विद्या भारती राजस्थान के लिये प्रसन्नता की बात है कि RAS 2024 में विद्या भारती के 79 पूर्व छात्रों ने सफलता प्राप्त कर गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन में देशभर में पाठ्यक्रम नियोजन, शिक्षक प्रशिक्षण तथा कौशल शिक्षा के संदर्भ में विद्या भारती का सरकार के साथ निरन्तर सहयोग बना रहता है।

 

इस प्रेस वार्ता में विद्या भारती के अखिल भारतीय मंत्री शिवप्रसाद, विद्या भारती राजस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. भरतराम ने भी प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रशिक्षण सह संयोजक राममनोहर भी उपस्थित रहें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!