वासुदेव देवनानी ने शिवलहरी को बंधाया ढांढस, व्यक्त की संवेदना

Edited By Anil Jangid, Updated: 12 Aug, 2026 04:54 PM

vasudev devnani offers condolences to shivlahari demise of mother

जयपुर।। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को बांदीकुई पहुंचकर शिवलहरी की माताजी कमला देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

जयपुर।। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को बांदीकुई पहुंचकर शिवलहरी की माताजी कमला देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति
देवनानी ने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में परिवार के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। देवनानी ने कहा कि स्व. कमला देवी का जीवन सादगी और त्याग से परिपूर्ण था। वे आध्यात्मिक महिला थी।

 

परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की
देवनानी ने दिवंगत की आत्म शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिकगणों ने भी शिवलहरी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!