उज्ज्वलदीप ने जीता अक्षय तृतीया रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2026 का खिताब

Edited By Anil Jangid, Updated: 22 Apr, 2026 08:24 PM

ujjwaldeep wins akshay tritiya rapid open chess championship 2026

जयपुर। परिष्कार कॉलेज, मानसरोवर जयपुर में आयोजित ‘अक्षय तृतीया रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2026’ में उज्ज्वलदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 चक्रों में से 6.5 अंक अर्जित कर खिताब अपने नाम किया।

जयपुर। परिष्कार कॉलेज, मानसरोवर जयपुर में आयोजित ‘अक्षय तृतीया रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2026’ में उज्ज्वलदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 चक्रों में से 6.5 अंक अर्जित कर खिताब अपने नाम किया।

 

टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर जिनेश कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में राज्यभर से कुल 171 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 50 खिलाड़ी रेटेड थे। प्रतियोगिता में कुल ₹25,000 की नकद पुरस्कार राशि 39 ट्रॉफी एवं मेंडल वितरित किए गए।

 

जयपुर जिला शतरंज संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि अंतिम अंक तालिका इस प्रकार रही—
उज्ज्वलदीप – 6.5 अंक
अनुज चोमाल – 6.5 अंक
कृतज्ञ सिंह – 6.5 अंक
प्लावित चंदेलिया – 6 अंक
पवन सैन – 6 अंक

अंडर-7 गर्ल्स: एकांशी चंदेल – प्रथम, त्विशा रुंगटा – द्वितीय
अंडर-7 बॉयज: तेजस अग्रवाल – प्रथम, रेयांश गुप्ता – द्वितीय

अंडर-9 गर्ल्स: याशिका माहेश्वरी – प्रथम, प्रिशा आर्य – द्वितीय 
बेस्ट जयपुर  चेस अकादमी दसमीत कौर
अंडर-9 बॉयज: ऋत्विक श्रीवास्तव – प्रथम, अथर्व पाटनी – द्वितीय

अंडर-11 गर्ल्स: संभोधी गुप्ता – प्रथम, सुरम्य हल्दिया – द्वितीय
बेस्ट जयपुर चेस अकादमी: तेजान्शि गोयल
अंडर-11 बॉयज: अर्णव चलाना – प्रथम, आरव माथुर – द्वितीय
बेस्ट जयपुर चेस अकादमी: तेजस्व गोयल

अंडर-13 गर्ल्स: अनीका – प्रथम, हर्षाली वर्मा – द्वितीय
बेस्ट जयपुर चेस अकादमी: जीना रामचंदनी
अंडर-13 बॉयज: अद्वयय बाजपई – प्रथम, ध्रुव शर्मा – द्वितीय
बेस्ट जयपुर चेस अकादमी: शौर्य दीक्षित

अंडर-15 गर्ल्स: वेदानशी गुप्ता – प्रथम, नाइषा खंडेलवाल – द्वितीय
अंडर-15 बॉयज: वीर जैन – प्रथम, प्रखर मिश्रा – द्वितीय

फीमेल कैटेगरी: भावना शर्मा – प्रथम, खुशी शर्मा – द्वितीय
वेटरन कैटेगरी: नवीन तोशनिवाल – प्रथम, वीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव – द्वितीय
बेस्ट जयपुर चेस अकादमी वेटरन: अतुल चतुर्वेदी

इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि जयपुर जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष अशोक चोमल ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक सीनियर नेशनल आर्बिटर मुकेश गुर्जर रहे। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राजस्थान सरकार के जॉइंट डायरेक्टर (डीपीआर) मनमोहन हर्ष द्वारा किया गया। जयपुर चेस अकादमी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जयपुर चेस क्लब एवं वाणी चेस क्लब का विशेष सहयोग रहा।

विक्रम सिंह, आयोजन सचिव

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!