उदयपुर राजघराने में तनाव जारी : विश्वराज सिंह मेवाड़ बोले, 'आज जाएंगे एकलिंगजी के दर्शन करने'

Edited By Chandra Prakash, Updated: 26 Nov, 2024 08:27 PM

tension continues in the udaipur royal family

मेवाड़ में पूर्व राजघराने के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। सोमवार रात सिटी पैलेस में हुई पत्थरबाजी के बाद मंगलवार को भी हालात तनावपूर्ण रहे। प्रशासन ने विवादित जगह को कुर्क कर रिसीवर नियुक्त कर दिया है, लेकिन अब तक कब्जा नहीं लिया गया है।

 

दयपुर, 26 नवंबर 2024 । मेवाड़ में पूर्व राजघराने के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। सोमवार रात सिटी पैलेस में हुई पत्थरबाजी के बाद मंगलवार को भी हालात तनावपूर्ण रहे। प्रशासन ने विवादित जगह को कुर्क कर रिसीवर नियुक्त कर दिया है, लेकिन अब तक कब्जा नहीं लिया गया है।

जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, आईजी राजेश मीणा और एसपी योगेश गोयल ने मंगलवार देर शाम समोर बाग पैलेस पहुंचे और विश्वराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात की। तीनों अधिकारियों ने समझाइश और सुलह का रास्ता निकालने के प्रयास किए। हालांकि इस पर सहमति नहीं बन पाई। इधर, विश्वराज सिंह मेवाड़ ने घोषणा की है कि उनका बुधवार को एकलिंगनाथजी दर्शन करने जाएंगे।  

इससे पहले विश्वसराज सिंह मेवाड़ ने कहा "मैं लड़ाई-झगड़ा नहीं चाहता, इसलिए सिटी पैलेस नहीं गया। कैलाशपुरी स्थित एकलिंगनाथ जी मंदिर से मेरा पुराना नाता है। मैं बुधवार सुबह 10 बजे उनके दर्शन करने जाऊंगा।" इधर, सिटी पैलेस के सभी दरवाजों के रास्ते बैरीकेड के जरिए बंद कर दिए। जिसके चलते ना तो सिटी पैलेस पर्यटकों के लिए खुल पाया और पैलेस परिसर में स्थित एमएमपीएस स्कूल खुल पाया। यहां तक पैलेस के रास्ते वाली दुकानें भी बंद रही।

गौरतलब है कि सोमवार देर रात सिटी पैलेस में राजपरिवार के सदस्य और विश्वराज सिंह समर्थकों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इस झगड़े में कई लोग घायल हो गए। प्रशासन ने आधी रात को विवादित स्थल को कुर्क करने के साथ उस पर रिसीवर नियुक्त कर दिया, इस मामले में 27 नवंबर तक जवाब मांगा गया है।

यह है विवाद की जड़

यह विवाद महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके बेटे और नाथद्वारा से भाजपा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के राजतिलक और उससे जुड़ी रस्मों को लेकर शुरू हुआ। राजतिलक के बाद विश्वराज सिंह सिटी पैलेस स्थित धूणी के दर्शन करना चाहते थे, लेकिन उनके चाचा अरविन्द सिंह मेवाड़ के परिवार ने इसकी अनुमति नहीं दी। महाराणा प्रताप के वंशजों के बीच इस तरह का विवाद पहली बार देखने को मिला है। राजशाही खत्म होने के बावजूद राजपरिवार की ये रस्में प्रतीकात्मक रूप से निभाई जाती हैं, जो इस बार तनाव का कारण बन गईं।

गौरतलब है कि विश्वराज सिंह मेवाड़ और उसके चाचा अरविन्द सिंह मेवाड़ के बीच राजघराने की संपत्ति को लेकर पिछले चार दशक से विवाद जारी है। दो साल पहले उदयपुर जिला अदालत ने सिटी पैलेस, राजघराने के आवास शिवनिवास पैलेस सहित विभिन्न संपत्तियों पर विश्वराज सिंह मेवाड़ के पिता दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़, उनके छोटे भाई अरविन्द सिंह मेवाड़ और उनकी बहन के पक्ष में चार—चार साल के लिए अधिग्रहण के लिए अधिकार दिए थे। हालांकि इस फैसले के खिलाफ अरविन्द सिंह हाईकोर्ट चले गए और अधीनस्थ अदालत के आदेश पर फैसले तक रोक लगा दी गई।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!