Edited By Anil Jangid, Updated: 21 Feb, 2026 03:38 PM

उदयपुर: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी के लिए तैयार हैं। खबर है कि दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में सात फेरे लेने वाले हैं। हालांकि कपल ने अभी तक अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है,...
उदयपुर: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी के लिए तैयार हैं। खबर है कि दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में सात फेरे लेने वाले हैं। हालांकि कपल ने अभी तक अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी शादी के कार्ड लीक होने और एयरपोर्ट पर दोनों की अलग-अलग स्पॉटिंग ने फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी है।
एयरपोर्ट पर नजर आए कपल
शनिवार, 21 फरवरी को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों अलग-अलग समय पर एयरपोर्ट पहुंचे, जिससे अंदाजा लगाया गया कि वे उदयपुर की ओर रवाना हुए हैं। इस दौरान विरल भयानी द्वारा साझा किए गए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
विजय का घर रोशनी और फूलों से जगमग
हैदराबाद स्थित विजय देवरकोंडा के घर को फूलों और लाइटों से सजाया गया है। घर के बाहर से ही इसकी झलकियां सामने आई हैं, जो यह संकेत देती हैं कि शादी का समय नजदीक है।
शादी और रिसेप्शन की डिटेल्स
लीक हुए कार्ड के अनुसार, रश्मिका और विजय 26 फरवरी को निजी समारोह में शादी करेंगे। शादी के बाद 3 मार्च को रिसेप्शन आयोजित होगा, जिसमें परिवार के अलावा करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के लोग शामिल होंगे।
'नो फोन' पॉलिसी और निजी समारोह
शादी में 'नो फोन' पॉलिसी लागू की जाएगी। यानी मेहमानों को अपने मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी और फोन समारोह के दौरान जमा कर लिए जाएंगे।
शादी का वेन्यू और होटल रेट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी अरावली पहाड़ियों में स्थित आईटीसी मेमेंटोज होटल में होगी। होटल में वैली विला व्यू रूम की कीमत 26 हजार रुपये प्रति रात है। अरावली सूट की कीमत 55 हजार रुपये प्रति रात और मेमेंटोज सूट की कीमत 75 से 88 हजार रुपये प्रति रात बताई गई है।
इस भव्य शादी के लिए सुरक्षा और सजावट का विशेष इंतजाम किया गया है। फैंस और मीडिया इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और सोशल मीडिया पर शादी को लेकर चर्चा जोरों पर है।