सुदर्शन एन्क्लेव में 15 साल बाद सड़क निर्माण शुरू, 700 मीटर सीसी रोड से जलभराव की समस्या होगी दूर

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 19 Aug, 2026 06:36 PM

sudarshan enclave sanganer 700 meter cc road construction jaipur

जयपुर के सांगानेर स्थित सुदर्शन एन्क्लेव में 15 साल बाद 700 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण शुरू हुआ। सड़क बनने से बारिश में जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

जयपुर। सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के सुदर्शन एन्क्लेव, सायपुरा स्थित क्षेत्रवासियों की करीब 15 साल पुरानी सड़क निर्माण की मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में बढ़ गई है। पुराने वार्ड 96 और नवगठित वार्ड 58 में करीब 700 मीटर लंबी सीसी सड़क (CC Road) का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

जेसीबी की पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ

सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, पार्षद प्रत्याशी जगदीश हरितवाल, वार्ड अध्यक्ष घनश्याम छिपा और धर्मेंद्र जैन ने जेसीबी मशीन की पूजा कर निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का क्षेत्रवासियों की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। सड़क निर्माण शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसे लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

बारिश में जलभराव और कीचड़ से मिलेगी राहत

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता गणेश शर्मा और रामजीलाल चौधरी ने बताया कि पिछले करीब 15 वर्षों से सड़क की समस्या के चलते क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासतौर पर बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता था।

अब करीब 700 मीटर लंबी सीसी सड़क बनने से क्षेत्र में जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ राहगीरों को भी बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।

क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, जगदीश हरितवाल सहित संबंधित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। लोगों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा होने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा।

ये लोग रहे मौजूद

शुभारंभ कार्यक्रम में मोहन छिपा, पंकज छिपा, बद्रीलाल तिवाड़ी, कालूराम प्रजापत, धर्मेंद्र तिवाड़ी, नाहर सिंह, रामजीलाल जाट, नाथूलाल शर्मा, वीर सिंह, अरुण सिंह और बलराम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और मातृशक्ति मौजूद रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!