सिरोही नगर पालिका शिवगंज के अधिकारी नरेश कुमार 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Edited By Raunak Pareek, Updated: 31 Jul, 2025 04:27 PM

sirohi municipality officer naresh kumar caught taking bribe

सिरोही जिले की शिवगंज नगर पालिका में ACB ने की बड़ी कार्रवाई। स्टोर प्रभारी व सफाई निरीक्षक नरेश कुमार को 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। शिकायत पर हुई ट्रैप कार्रवाई।

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की सिरोही इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी नरेश कुमार, वरिष्ठ सहायक स्टोर शाखा प्रभारी एवं अतिरिक्त चार्ज सफाई निरीक्षक, नगर पालिका शिवगंज, जिला सिरोही को परिवादी के सामग्री सप्लाई के बिलों को पारित करने के एवज में 15 प्रतिशत के हिसाब से 15,000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतरिक्त महानिदेशक पुलिस, स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सिरोही को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की फर्म द्वारा नगर पालिका शिवगंज में प्लास्टिक डस्टबीन, लोहे का स्टेण्ड एवं अन्य सामग्री की सप्लाई के विभिन्न बिल भुगतान हेतु नगर पालिका में पैण्डिग थे। जिसमें से एक बिल के भुगतान हेतु नोटशीट तैयार की गई एवं उक्त बिल पारित करने हेतु श्री नरेश कुमार, वरिष्ठ सहायक स्टोर शाखा प्रभारी एवं अतिरिक्त चार्ज सफाई निरीक्षक, नगर पालिका शिवगंज, जिला सिरोही द्वारा 15 प्रतिशत कमीशन राशि के हिसाब से 15000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रेन्ज, जोधपुर के भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक के सुपरवीजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सिरोही के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी नरेश कुमार, वरिष्ठ सहायक स्टोर शाखा प्रभारी एवं अतिरिक्त चार्ज सफाई निरीक्षक, नगर पालिका शिवगंज, जिला सिरोही को परिवादी से उसके जायज कार्य के एवज में 15,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रेन्ज, जोधपुर के भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!