Edited By Anil Jangid, Updated: 21 Feb, 2026 03:24 PM

सिरोही: सिरोही जिले के नरैना में आयोजित होने वाले दादूदयाल मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 22 से 27 फरवरी 2026 तक 10 प्रमुख रेलसेवाओं का नरैना स्टेशन पर अस्थाई ठहराव किया जाएगा। यह ठहराव प्रत्येक ट्रेन के लिए केवल 2 मिनट का रहेगा। उत्तर...
सिरोही: सिरोही जिले के नरैना में आयोजित होने वाले दादूदयाल मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 22 से 27 फरवरी 2026 तक 10 प्रमुख रेलसेवाओं का नरैना स्टेशन पर अस्थाई ठहराव किया जाएगा। यह ठहराव प्रत्येक ट्रेन के लिए केवल 2 मिनट का रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
साबरमती और योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवाएं:
गाड़ी संख्या 19031 (साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश): 22-27 फरवरी को नरैना स्टेशन पर 21.36 बजे आगमन एवं 21.38 बजे प्रस्थान।
गाड़ी संख्या 19032 (योगनगरी ऋषिकेश-साबरमती): 22-27 फरवरी को नरैना स्टेशन पर 04.32 बजे आगमन एवं 04.34 बजे प्रस्थान।
गांधीनगर कैपिटल और दौलतपुर चौक रेलसेवाएं:
गाड़ी संख्या 19411 (गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक): 22-27 फरवरी को 19.01 बजे आगमन एवं 19.03 बजे प्रस्थान।
गाड़ी संख्या 19412 (दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल): 22-27 फरवरी को 05.27 बजे आगमन एवं 05.29 बजे प्रस्थान।
अजमेर और अमृतसर रेलसेवाएं:
गाड़ी संख्या 19613 (अजमेर-अमृतसर): 23 और 25 फरवरी को 18.48 बजे आगमन एवं 18.50 बजे प्रस्थान।
गाड़ी संख्या 19612 (अमृतसर-अजमेर): 25 और 27 फरवरी को 07.32 बजे आगमन एवं 07.34 बजे प्रस्थान।
उदयपुर सिटी और योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवाएं:
गाड़ी संख्या 19609 (उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश): 23 और 26 फरवरी को 20.32 बजे आगमन एवं 20.34 बजे प्रस्थान।
गाड़ी संख्या 19610 (योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी): 23 और 25 फरवरी को 07.22 बजे आगमन एवं 07.24 बजे प्रस्थान।
अजमेर और जम्मूतवी रेलसेवाएं:
गाड़ी संख्या 12413 (अजमेर-जम्मूतवी): 22-27 फरवरी को 15.05 बजे आगमन एवं 15.07 बजे प्रस्थान।
गाड़ी संख्या 12414 (जम्मूतवी-अजमेर): 22-27 फरवरी को 10.42 बजे आगमन एवं 10.44 बजे प्रस्थान।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अस्थाई ठहराव केवल मेले की अवधि तक प्रभावी रहेगा। इस व्यवस्था से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर स्टेशन पहुंचें और अपने सफर की योजना उसी अनुसार बनाएं।