सिरोही जिला भारोत्तोलन संघ के नए अध्यक्ष बने बलवंत सिंह देवड़ा, कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

Edited By Anil Jangid, Updated: 23 Feb, 2026 03:08 PM

balwant singh devda elected president of sirohi weightlifting association

सिरोही: सिरोही जिले में जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न हुए और बलवंत सिंह देवड़ा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव राजस्थान भारोत्तोलन संघ, जयपुर के पर्यवेक्षक भागीरथ गर्ग (संयुक्त सचिव) और राजस्थान ओलंपिक संघ जयपुर के लाल सिंह सांखला के...

सिरोही: सिरोही जिले में जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न हुए और बलवंत सिंह देवड़ा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव राजस्थान भारोत्तोलन संघ, जयपुर के पर्यवेक्षक भागीरथ गर्ग (संयुक्त सचिव) और राजस्थान ओलंपिक संघ जयपुर के लाल सिंह सांखला के मार्गदर्शन में हुआ। जिला ओलंपिक संघ सिरोही के जितेंद्र सिंह चौहान, रंजी स्मिथ, जिला खेल अधिकारी भीक सिंह भाटी और अन्य खेल पदाधिकारियों ने भी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की।

 

चुनाव के पश्चात साधारण आमसभा का आयोजन कर नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्तर के कोच और खिलाड़ी उपस्थित रहे। सिरणवा एकेडमी और ड्रीम देवड़ा एकेडमी की ओर से खिलाड़ियों और अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्रिकेट कोच राजेंद्र सिंह देवड़ा ने किया।

 

नवनियुक्त अध्यक्ष बलवंत सिंह देवड़ा ने अपने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिला भारोत्तोलन संघ को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। नई कार्यकारिणी वर्ष 2030 तक मान्य रहेगी।

 

नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में प्रकाश कुमार धवल (अधिवक्ता), उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप सिंह गोयल, विजेंदर सिंह डाबी, जब्बर सिंह पंवार और शैतान स्वरूप शामिल हैं। सचिव के पद पर ऋत्विक सिंह देवड़ा, संयुक्त सचिव दीपक वर्मा और भरत कुमार धवल तथा कोषाध्यक्ष के रूप में तलसा राम नियुक्त किए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में रौणक देवड़ा, मीना चौहान और नीतू सिंह को शामिल किया गया।

 

साथ ही, स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ मेरिट में आनंद सिंह राठौड़ और लखपत सिंह डाबी को सम्मानित किया गया। एथलीट कमीशन में पुरुष वर्ग से आबेद खान और महिला वर्ग से जया राठौड़ को मनोनीत किया गया।

 

इस आयोजन के माध्यम से सिरोही जिले में भारोत्तोलन खेल को बढ़ावा देने, खेल प्रतिभाओं को पहचान देने और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का उद्देश्य रखा गया है। नई कार्यकारिणी के सदस्य मिलकर प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और खेल विकास कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!