RAS Result 2024: पुरुषों ने मारी बाज़ी, टॉप-20 में सिर्फ 4 महिलाएं

Edited By Anil Jangid, Updated: 18 Apr, 2026 07:14 PM

ras result 2024 men dominate only 4 women in top 20

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 2024 के राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इस बार के परिणामों ने एक नया ट्रेंड सेट किया है, जिसमें पुरुषों का वर्चस्व स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। टॉप-20 मेरिट लिस्ट में...

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 2024 के राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इस बार के परिणामों ने एक नया ट्रेंड सेट किया है, जिसमें पुरुषों का वर्चस्व स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। टॉप-20 मेरिट लिस्ट में जहां 16 पुरुष अभ्यर्थियों का दबदबा रहा, वहीं महिलाओं की संख्या केवल 4 तक सीमित रही।

 

बाड़मेर के दिनेश बिश्नोई ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके अलावा, वीरेंद्र चारण, नवनीत शर्मा, रवींद्र सिंह और विकास सियाग ने क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर रहकर पुरुषों का दबदबा बनाए रखा। इस साल के परिणामों में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि टॉप-5 में कोई महिला अभ्यर्थी नहीं थी।

 

हालांकि, महिला अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, और डॉ. ऐश्वर्या कंवर ने छठी रैंक प्राप्त कर इस बार की 'वूमेन टॉपर' का खिताब अपने नाम किया। उनके अलावा, शालू (8वीं रैंक), तनीशा यादव (19वीं रैंक), और वृंदा शेखावत (20वीं रैंक) ने टॉप-20 में अपनी जगह बनाई। इन महिलाओं ने यह साबित किया कि वे सफलता की दौड़ में बराबरी से मुकाबला कर रही हैं, लेकिन इस बार पुरुषों का दबदबा कुछ ज्यादा ही रहा।

 

पिछले कुछ वर्षों में राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं में महिलाओं का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, लेकिन इस बार के आरएएस परिणाम ने एक अलग तस्वीर पेश की है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह परिणाम सिर्फ टॉप-20 तक ही सीमित है, और ओवरऑल 1096 पदों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व संतुलित रहेगा। लेकिन क्रीम लेयर में पुरुषों ने बाजी मारी है।

 

इस बार आरपीएससी ने अपनी कार्यप्रणाली में तेजी दिखाई है, क्योंकि 17 अप्रैल को इंटरव्यू समाप्त होने के मात्र 24 घंटे बाद 18 अप्रैल को परिणाम जारी कर दिए गए। कुल 2391 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में शामिल किया गया है, जिनमें से 1096 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!