राजस्थान में 10 हजार ट्रकों का चक्का जाम, जानिए क्या है VLTD जो बनी हड़ताल का कारण

Edited By Anil Jangid, Updated: 13 Jul, 2026 01:47 PM

rajasthan transporters begin indefinite strike over vltd rules

जयपुर। राजस्थान में ट्रांसपोर्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। राजस्थान ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदेशभर में करीब 10 हजार ट्रकों के पहिए थम चुके हैं। बताया गया है कि प्रदेश में VLTD यानि व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस,...

जयपुर। राजस्थान में ट्रांसपोर्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। राजस्थान ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदेशभर में करीब 10 हजार ट्रकों के पहिए थम चुके हैं। बताया गया है कि प्रदेश में VLTD यानि व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस, परमिट और ई-डिटेक्शन चालान इस हड़ताल के मुख्य कारण है। इसको लेकर ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि सरकार ने नियम तो लागू कर दिए, लेकिन उन्हें लागू करने के लिए जरूरी व्यवस्था नहीं की, जिसका खामियाजा वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को भुगतना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टरों ने यह ऐलान किया है कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

इस आंदोलन को प्रदेश के कई बड़े ट्रांसपोर्ट संगठनों का समर्थन मिला है जिनमें लॉजिस्टिक्स एंड ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन, जयपुर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन, विश्वकर्मा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, जयपुर परचून ट्रांसपोर्ट यूनियन और ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन आदि शामिल है।

 

बताया गया है कि एलटीडी लगाने के लिए केवल कुछ कंपनियों को अधिकृत किया गया है जो एक डिवाइस के करीब 30 हजार रुपए तक वसूल रही हैं, जबकि दूसरे राज्यों में यही डिवाइस करीब 3 हजार रुपए में उपलब्ध हैं। उन्होंने अधिक कंपनियों को अधिकृत करने और एसओपी तत्काल जारी करने की मांग की। आपको बता दें कि VLTD यानि व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस एक नवीनतम GPS आधारित ट्रैकिंग सिस्टम है। जिसे वाहनों में लगना अनिवार्य किया गया है ताकि वाहन की गति, वास्तविक समय की स्थिति, मार्ग और आवागमन की निगरानी की जा सके। इसे AIS 140 के सभी मानकों का पालन करते हुए डिज़ाइन किया गया है। AIS 140 का अर्थ है ऑटोमोटिव उद्योग मानक 140, जिसे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने जन सुरक्षा और वाहन ट्रैकिंग के लिए लागू किया था। VLTD में कई तकनीकों का उपयोग किया जाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!