राजस्थान का ‘राजभवन’ अब ‘लोकभवन के नाम से पहचाना जाएगा, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जारी की अधिसूचना

Edited By Afjal Khan, Updated: 02 Dec, 2025 03:56 PM

rajasthan s  raj bhavan  will now be known as  lok bhavan

राजस्थान सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए राजभवन का नाम बदल दिया है। अब राजभवन का नाम बदलकर इसे ‘लोकभवन’ कर दिया है। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है, जो 1 दिसंबर से प्रभावी हो गई है। इसके बाद अब...

जयपुर, 2 दिसम्बर। राजस्थान सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए राजभवन का नाम बदल दिया है। अब राजभवन का नाम बदलकर इसे ‘लोकभवन’ कर दिया है। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है, जो 1 दिसंबर से प्रभावी हो गई है। इसके बाद अब राज्यपाल के आधिकारिक कार्यस्थल को ‘लोकभवन’ के नाम से जाना जाएगा। इस कदम को राज्य में औपनिवेशिक मान्यताओं से मुक्ति और भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों की ओर अग्रसर होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि औपनिवेशिक मानसिकता से लोकतांत्रिक भारतीय संस्कृति की ओर आगे बढ़ने की दिशा में ’लोकभवन’ नामकरण बहुत बड़ी पहल है।  उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक  राष्ट्र है। हमारे देश के संविधान की उद्देशिका ही ’हम भारत के लोग’ से प्रारंभ होती है। लोकतंत्र में लोक ही प्रमुख है, इसलिए राज्यपाल का कार्यस्थल अब ’लोकभवन’ नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा की "लोकभवन" केवल नामकरण नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं, लोक आकांक्षाओं का प्रतीक है। 

राज्यपाल ने आगे कहा कि ’राज’ शब्द ब्रिटिश शासन के अवशेषों की याद दिलाता है। इसीलिए केन्द्र सरकार की पहल पर यह बड़ा बदलाव किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!