मुख्‍यमंत्री गहलोत दो दिन के गुजरात दौरे पर

Edited By PTI News Agency, Updated: 17 Aug, 2022 11:59 AM

pti rajasthan story

जयपुर, 17 अगस्त (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात के दो दिन के दौरे के लिए बुधवार सुबह यहां से रवाना हुए।

जयपुर, 17 अगस्त (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात के दो दिन के दौरे के लिए बुधवार सुबह यहां से रवाना हुए।

मुख्‍यमंत्री गहलोत व खान मंत्री प्रमोद जैन भाया विशेष विमान से रवाना हुआ।

उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस ने गहलोत को गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। गहलोत का वहां चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने का कार्यक्रम है।

गहलोत को मंगलवार को जाना था लेकिन खराब मौसम के चलते कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नए कार्यक्रम के अनुसार गहलोत अब जयपुर से वडोदरा जाएंगे। वे वहां मध्य गुजरात के पार्टी नेताओं और अहमदाबाद में उत्तर गुजरात के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वह बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!