चूरू में NH-52 पर ट्रक से 5 लाख की अवैध शराब जब्त, गुजरात का तस्कर गिरफ्तार

Edited By Ishika Jain, Updated: 12 Jun, 2026 06:20 PM

churu nh52 illegal liquor seized truck gujarat smuggler arrested

चूरू जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर एक ट्रक से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक और शराब को जब्त कर लिया।

चूरू जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर एक ट्रक से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक और शराब को जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार डीएसटी टीम से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने एनएच-52 पर झंकार होटल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान गुजरात पंजीकरण नंबर वाले एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई।

जांच के दौरान चालक ने मौके से बचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। ट्रक की गहन तलाशी लेने पर चारे के नीचे विशेष रूप से तैयार किए गए एक गुप्त खांचे का पता चला। इस छिपे हुए हिस्से में शराब और बीयर के कार्टन रखे गए थे।

पुलिस ने ट्रक से कुल 22 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जब्त शराब की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गुजरात के केशोद निवासी भग्गुभाई (28) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हरियाणा में निर्मित शराब को अवैध रूप से गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और शराब की सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!