हनुमानगढ़ में झोपड़ी में लगी आग में पिता-पुत्र जिंदा जले

Edited By PTI News Agency, Updated: 17 May, 2022 07:42 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 17 मई (भाषा) राजस्थान के हनुमानगढ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक झोपड़ी में लगी आग में जिंदा जलकर पिता-पुत्र की मौत हो गई।

जयपुर, 17 मई (भाषा) राजस्थान के हनुमानगढ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक झोपड़ी में लगी आग में जिंदा जलकर पिता-पुत्र की मौत हो गई।

थानाधिकारी रविंद्र सिंह नरूका ने बताया कि खोपडा गांव के एक ढाणी में पशुओं के बांधने के झोपड़े में लगी आग से मवेशियों को बचाने का प्रयास कर रहे पिता-पुत्र की जिंदा जलकर मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुरजीत सिंह (45) और उनके पुत्र कालू सिंह (15) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि झोपडे में लगी आग में 15 बकरियां और कुछ मुर्गे-मुर्गियां भी जलकर मर गईं।

उन्होंने बताया कि पिता पुत्र के झुलसे शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये जायेंगे।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!