महिला को मोटरसाइकिल से टक्कर लगने के बाद युवक की पिटायी, अस्पताल में मौत

Edited By PTI News Agency, Updated: 20 Sep, 2021 01:41 AM

pti rajasthan story

जयपुर, 19 सितंबर (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले में एक युवक की मोटरसाइकिल से एक महिला को टक्कर लगने के बाद कुछ लोगों ने उस युवक को इतना पीटा कि रविवार को यहां एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक योगेश (19) के परिजनों ने अलवर में बड़ौदामेव पुलिस थाने के पास विरोध प्रदर्शन किया और हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!