पीलीबंगा में आईपीएल सट्टेबाजी पर पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ishika Jain, Updated: 14 Apr, 2026 04:07 PM

pilibanga police arrest two for ipl betting recover 5 5 lakh record and mobiles

हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा क्षेत्र में क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने लगातार तीसरे दिन कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपए का सट्टा हिसाब और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा क्षेत्र में क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने लगातार तीसरे दिन कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपए का सट्टा हिसाब और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वार्ड नंबर 13 निवासी प्रिंस कुमार (42) और वार्ड नंबर 10 निवासी शिवम कुमार (21) के रूप में हुई है। लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल मच गई है।

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी के निर्देशन में एक टीम ने पीलीबंगा में एक दुकान के ऊपर बने कमरे में दबिश दी, जहां ऑनलाइन माध्यम से सट्टा संचालित किया जा रहा था। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 3 मोबाइल फोन और करीब 5 लाख 50 हजार रुपए का सट्टे का हिसाब-किताब मिला।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिकेट मैचों पर दांव लगवा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले दो दिनों के दौरान क्रिकेट सट्टेबाजी के मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!