हनुमानगढ़ में अपहरण की साजिश नाकाम, युवक सकुशल बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ishika Jain, Updated: 11 Apr, 2026 03:46 PM

hanumangarh kidnapping plot foiled youth rescued two accused arrested

हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक के अपहरण और हत्या की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहृत युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश...

हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक के अपहरण और हत्या की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहृत युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल की रात पल्लू निवासी अनिल कुमार के अपहरण की सूचना मिली थी। बदमाश उसे उसकी वर्कशॉप से जबरन उठाकर ले गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर इलाके में नाकाबंदी की गई।

तकनीकी इनपुट और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया। उनकी पहचान अमित कुमार और रमेश उर्फ रामा के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने युवक को एक वाहन में डालकर अलग-अलग ढाणियों में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश को कारण माना जा रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!