हनुमानगढ़ में अवैध डीजल पर बड़ी कार्रवाई: 1700 लीटर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ishika Jain, Updated: 08 Apr, 2026 03:41 PM

hanumangarh illegal diesel seized 1700 litres pickup arrested

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध डीजल कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 1700 लीटर डीजल जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध डीजल कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 1700 लीटर डीजल जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पिकअप से चल रहा था अवैध कारोबार

गोलूवाला थाना क्षेत्र में पुलिस को लंबे समय से अवैध डीजल बिक्री की सूचना मिल रही थी। मंगलवार को NH 62 पर कैंचियां के पास एक ट्रांसपोर्ट दुकान के सामने पिकअप से डीजल बेचने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और वाहन को जब्त कर लिया।

गाड़ी में मिला खास टैंक और पाइप सिस्टम

तलाशी के दौरान पिकअप में विशेष रूप से तैयार टैंक और पाइप सिस्टम मिला, जिससे डीजल की अवैध बिक्री की जा रही थी। जांच में करीब 1700 लीटर डीजल बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीगंगानगर निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर इस टैंक के जरिए अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करता था। वाहन में मोटर, पाइप और नाप-तौल के उपकरण भी लगाए गए थे।

नकद रकम भी बरामद

पुलिस ने मौके से पिकअप, डीजल और सभी उपकरणों के साथ करीब 12 हजार रुपए नकद भी जब्त किए हैं, जो बिक्री से संबंधित बताए जा रहे हैं।

नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!