मानसून सत्र में विपक्ष को मिलेगा हर सवाल का जवाब : गजेंद्र सिंह शेखावत

Edited By Chandra Prakash, Updated: 01 Jun, 2025 12:01 PM

opposition will get answers to every question in the monsoon session

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विपक्ष की विशेष सत्र बुलाने की व्याकुलता पर कहा कि 20-25 दिन में मानसून सत्र प्रारंभ होने वाला है, तब उन्हें (विपक्ष) को सवाल करने का पूरा मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास छुपाने के...

जोधपुर, 1 जून 2025 । केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विपक्ष की विशेष सत्र बुलाने की व्याकुलता पर कहा कि 20-25 दिन में मानसून सत्र प्रारंभ होने वाला है, तब उन्हें (विपक्ष) को सवाल करने का पूरा मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है। 

रविवार को शेखावत ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर शेखावत ने कहा कि लोकतंत्र में संसद के दोनों सदनों में अपनी बात को पूछने की समुचित व्यवस्थाएं हैं। उनके (विपक्ष) मन की हर तरह की संशय के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास खाने के लिए ठोस कुछ नहीं होता, तब ऐसे विषयों को खड़ा करके ध्यान अपनी और आकर्षित करने का प्रयास करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर शेखावत ने कहा कि विश्व ने भारत के शौर्य और पराक्रम को चमत्कृत दृष्टि से देखा है। 

विपक्ष के नेताओं की बयानबाजी पर शेखावत ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेताओं की बातें सुनकर कभी-कभी हंसी आती है। जब पीएम मोदी बोलते हैं, तब कांग्रेस के सारे नेता मिलकर कहते हैं कि पीएम मोदी सिर्फ बोलते हैं। जब पीएम मोदी नहीं बोलते तो कहते हैं, तब कहते हैं कि पीएम मोदी बोलते नहीं हैं। मुझे लगता है कि उन्हें एक बार तय कर लेना चाहिए कि वे प्रधानमंत्री जी से क्या सुनना चाहते हैं? यदि बोलने का विषय है तो मुझे लगता है कि पिछले तीन दिनों में देश के तीन अलग-अलग हिस्सों में प्रधानमंत्री जी ने देश की वर्तमान स्थिति, ऑपरेशन सिंदूर और उन सभी मुद्दों पर विस्तार से बात की है, जिन पर विपक्ष जानना चाहता है।

राष्ट्र सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को सजा मिले
पूर्व कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे सालेह मोहम्मद के निजी सचिव को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार करने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उनसे जुड़े सारे सूत्रों और तथ्यों की गहराई के साथ जांच होनी चाहिए। ऐसे लोग, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के साथ में जानबूझकर खिलवाड़ किया है, चाहे वो पूर्व मंत्री हो या अन्य कोई, सबकी गहराई के साथ जांच होनी चाहिए। उनके हर संपर्क और सूची की जांच होनी चाहिए। ऐसे राष्ट्र विरोधी तत्वों को किए की सजा मिलनी ही चाहिए ।

भारत को देखने का नजरिया बदला
ब्रिक्स में भारत के प्रतिनिधित्व पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में विश्व का भारत की ओर देखने का नजरिया बदला है। आज भारत को देखकर लोग चमत्कृत हैं। विश्व के किसी भी प्लेटफार्म पर भारत को अनदेखा करके निर्णय नहीं हो सकता है। पिछले 11 वर्षों में विदेश नीति को भारत के हित में लागू किया है। प्रधानमंत्री जी ने अपने व्यक्तिगत संबंधों से जिस तरह से कूटनीति संबंध स्थापित किए हैं, उसी का परिणाम है कि आज भारत हर स्टेज पर सेंटर स्टेज है, जो विषय हमने जी-20 के समय उठाए थे, उन सभी विषयों को आगे ले जाने का कार्य ब्रिक्स की समिट में किया गया है। 

प्रवासी भारतीय हमारे अग्रदूत
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि मुझे ब्रिक्स के मंत्री समूह की बैठक के लिए ब्राज़ील जाने के बीच में लंदन में प्रवासी भारतीयों से मिलने का मौका मिला। प्रवासी भारतीय विदेशों में भारत के अग्रदूत की तरह कार्य करते हैं। अनेक पीढ़ियां बीत जाने के बाद में भी अपने जड़ो और सांस्कृतिक मान्यताओं के साथ में जुड़े हुए हैं। हम सभी को यह प्रेरित भी करता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!