मोदी सरकार के 11 साल पूरे: कोटा में भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- गरीबी रेखा से बाहर आए 17 करोड़ लोग

Edited By Chandra Prakash, Updated: 11 Jun, 2025 03:52 PM

modi government completes 11 years

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज कोटा में भाजपा द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और जनहितकारी नीतियों पर प्रकाश डाला गया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद और...

कोटा, 11 जून 2025 : मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज कोटा में भाजपा द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और जनहितकारी नीतियों पर प्रकाश डाला गया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद और राजस्थान प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

17 करोड़ लोग गरीबी रेखा से आए बाहर- डॉ. अग्रवाल 
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि भाजपा शासन के दौरान भारत में अत्यधिक गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों की संख्या में 17.1 करोड़ की कमी आई है। उन्होंने कहा कि "2011-12 में अत्यधिक गरीबों की संख्या देश की कुल आबादी का 16.22% थी, जो अब घटकर केवल 2.3% रह गई है। यह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन का परिणाम है।"

ऑपरेशन सिंदूर: ‘लेप्रोस्कोपिक स्ट्राइक’से पाकिस्तान को भारी नुकसान
प्रदेश प्रभारी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह एक ऐसा सर्जिकल अभियान था जिसे "लेप्रोस्कोपिक स्ट्राइक" कहा जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि "बिना सीमा पार किए, हमारी सेना ने पाकिस्तान की सरहद के भीतर 11 ठिकानों को निशाना बनाकर 9 एयरबेस तबाह कर दिए। यह एक असाधारण सैन्य सफलता थी, जिससे पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ।"

राहुल गांधी पर कटाक्ष
डॉ. अग्रवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "हमारी कामना है कि राहुल गांधी कांग्रेस का नेतृत्व करते रहें। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र दे, क्योंकि उन्होंने कांग्रेस का तीन चौथाई सफाया कर दिया है। अब जो एक चौथाई बचा है, वह भी उनके ही नेतृत्व में समाप्त हो जाएगा।"

देश की सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से हुए हमलों को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक विफल किया, जिससे देशवासियों का सेना और सुरक्षा बलों पर भरोसा और मज़बूत हुआ है।

मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर भाजपा देशभर में जनसंपर्क और मीडिया संवाद कार्यक्रम चला रही है। कोटा में हुए इस संवाद से स्पष्ट है कि पार्टी अपनी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए पूरी तरह सक्रिय है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!