कोटा में एमपी के नीट छात्र की नहर में मिली लाश, 6 दिन से था लापता

Edited By Anil Jangid, Updated: 24 Feb, 2026 02:53 PM

mp neet aspirant found dead in kota canal after 6 days missing

कोटा: राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रहे मध्यप्रदेश के छात्र का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर निवासी लोकेश डांगी के रूप में हुई है। वह पिछले छह दिनों से लापता था।

कोटा: राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रहे मध्यप्रदेश के छात्र का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर निवासी लोकेश डांगी के रूप में हुई है। वह पिछले छह दिनों से लापता था।

 

पुलिस के अनुसार लोकेश कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। 17 फरवरी को वह अपने हॉस्टल से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर बोरखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई। हॉस्टल से निकलते समय वह सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया, लेकिन उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

 

दो दिन बाद कैथून थाना क्षेत्र से गुजर रही दाईं मुख्य नहर के किनारे उसके जूते, चप्पल, टोपी और मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने नहर क्षेत्र में सर्च अभियान तेज कर दिया।

 

लगातार छह दिनों तक पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने नहर में तलाश की। सोमवार दोपहर कोटा से करीब 40 किलोमीटर दूर अंता के पास नहर में उसका शव बरामद किया गया। अंता थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

 

परिजनों के अनुसार लोकेश की सगाई हो चुकी थी और पढ़ाई पूरी होने के बाद शादी की तैयारी चल रही थी। बताया जा रहा है कि आखिरी बार उसकी बातचीत अपनी मंगेतर से हुई थी। 17 फरवरी से ही परिवार के सदस्य कोटा में रहकर उसकी तलाश में जुटे थे।

 

शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!