कोटा दक्षिण नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

Edited By Chandra Prakash, Updated: 11 Nov, 2024 08:21 PM

indefinite strike by congress councillors of kota south municipal corporation

कोटा दक्षिण नगर निगम के कांग्रेस वार्ड पार्षदों ने निगम पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए आज से अनिश्चिकालीन धरना शुरू कर दिया। आज पहले दिन कांग्रेस पार्षदों ने निगम प्रशासन और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वार्डों की बिगड़ी रही व्यवस्थाओं के लिए...

 

कोटा, 11 नवंबर 2024 । कोटा दक्षिण नगर निगम के कांग्रेस वार्ड पार्षदों ने निगम पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए आज से अनिश्चिकालीन धरना शुरू कर दिया। आज पहले दिन कांग्रेस पार्षदों ने निगम प्रशासन और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वार्डों की बिगड़ी रही व्यवस्थाओं के लिए दोनों को जिम्मेदार ठहराया। 

निगम पार्षदों का कहना है कि जब से राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी है, कोटा नगर निगम में भी कांग्रेस के वार्ड पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। 1-1 करोड़ के काम भाजपा पार्षदों को दिया जा रहा है लेकिन कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में हो रहे कामों को रुकवा दिया गया है । जिससे वार्डों की जनता परेशान हो रही है। 

वहीं कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि निगम ने अगर भेदभाव बंद नहीं किया तो आने वाले समय में हमें भूख हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!