हुबली–जोधपुर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाई गई, अब 5 और ट्रिप चलेंगी

Edited By Raunak Pareek, Updated: 13 Oct, 2025 02:50 PM

hubli jodhpur special train extended 5 trips

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हुबली–भगत की कोठी (जोधपुर)–हुबली स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 5 अतिरिक्त ट्रिप जोड़ने की घोषणा की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ शशि किरण के अनुसार, यह विशेष सेवा हुबली से 2, 9, 16,...

रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु हुबली-भगत की कोठी (जोधपुर)-हुबली स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 05 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 07359/07360, हुबली-भगत की कोठी (जोधपुर)- हुबली स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में हुबली से दिनांक 02.11.25, 09.11.25,16.11.25, 23.11.25 व 30.11.25 को (05 ट्रिप) एवं भगत की कोठी (जोधपुर) से दिनांक 04.11.25, 11.11.25, 18.11.25, 25.11.25 व 02.12.25 को (05 ट्रिप) विस्तार का किया जा रहा है।

नोटः- उपरोक्त रेलसेवा का संचालन समय व ठहराव यथावत् रहेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!