बीकानेर के खेजड़ी आंदोलन में गैंगस्टर की एंट्री? रोहित गोदारा के नाम से वायरल पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 12 Feb, 2026 06:18 PM

entry of gangster in bikaner s khejri movement

बीकानेर। पिछले दस दिनों से चल रहा खेजड़ी बचाओ आंदोलन अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। शहर में खेजड़ी पेड़ों की कटाई के विरोध में विश्नोई समाज द्वारा किया जा रहा महापड़ाव लगातार चर्चा में है, लेकिन अब यह आंदोलन सोशल मीडिया के जरिए और ज्यादा सुर्खियों में...

बीकानेर। पिछले दस दिनों से चल रहा खेजड़ी बचाओ आंदोलन अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। शहर में खेजड़ी पेड़ों की कटाई के विरोध में विश्नोई समाज द्वारा किया जा रहा महापड़ाव लगातार चर्चा में है, लेकिन अब यह आंदोलन सोशल मीडिया के जरिए और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में आंदोलनकारियों को समर्थन देने का दावा किया गया है और राजस्थान सरकार को कड़ी चेतावनी दी गई है।

वायरल पोस्ट में क्या लिखा?

वायरल पोस्ट में लिखा गया है कि बीकानेर में खेजड़ी कटाई रोकने के लिए महापड़ाव पर बैठे विश्नोई समाज के संतों, मातृशक्ति, बहन-बेटियों और समाज के सभी लोगों को उनका प्रणाम और पूरा समर्थन है।

पोस्ट में यह भी कहा गया है कि वे किसी कारणवश आंदोलन स्थल पर व्यक्तिगत रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन आंदोलनकारियों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वह है, जिसमें सरकार को चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेश में “कर्फ्यू जैसे हालात” पैदा कर दिए जाएंगे। साथ ही पर्यावरण और देश की मिट्टी की रक्षा के नाम पर हर हद तक जाने की बात भी कही गई है।

आंदोलन की पृष्ठभूमि

बीकानेर में खेजड़ी पेड़ों की कथित कटाई को लेकर विश्नोई समाज पिछले कई दिनों से महापड़ाव कर रहा है। आंदोलन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हो रहे हैं और लगातार जनसमर्थन बढ़ रहा है।

खेजड़ी (Prosopis cineraria) राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्र का महत्वपूर्ण पेड़ माना जाता है, जिसे पर्यावरण और धार्मिक आस्था दोनों दृष्टि से विशेष महत्व प्राप्त है।

प्रशासन की नजर

वायरल पोस्ट सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह पोस्ट आधिकारिक रूप से रोहित गोदारा की ओर से जारी की गई है या किसी फर्जी अकाउंट से वायरल की गई है।

आंदोलन फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से जारी है, लेकिन सोशल मीडिया पर आई इस एंट्री ने सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!