राजस्थान आवासन मंडल मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 15 Aug, 2026 02:30 PM

english url slug rajasthan housing board independence day celebration jaipur 20

राजस्थान आवासन मंडल मुख्यालय पर शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। आवासन आयुक्त श्री अरविन्द पोसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता...

जयपुर। राजस्थान आवासन मंडल मुख्यालय पर शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। आवासन आयुक्त श्री अरविन्द पोसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

आवासन आयुक्त श्री अरविन्द पोसवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के संकल्प को दोहराने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना तथा राष्ट्र की प्रगति में निरंतर योगदान देना हम सभी का प्राथमिक दायित्व है।

उन्होंने संविधान की मूल भावना के अनुरूप आचरण करते हुए देश में शांति, भाईचारे और सौहार्द की परंपराओं को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में जिम्मेदारी और कर्तव्य भावना के साथ कार्य करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान गीतकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ सहित देशभक्ति के तरानों ने कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना दिया और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।

इस अवसर पर राजस्थान आवासन मंडल के सचिव श्री गोपाल सिंह, मुख्य अभियंता श्री अमित अग्रवाल, श्री तेजवीर सिंह मीणा, श्री के.के. दीक्षित सहित अन्य उच्च अधिकारी, अभियंता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!