चूरू में अदा हुई ईद की नमाज: हजारों लोगों ने अमन-चैन की दुआ मांगी, भाईचारे का दिया संदेश

Edited By Ishika Jain, Updated: 21 Mar, 2026 03:43 PM

churu eid namaz peace brotherhood

चूरू शहर में शनिवार को ईद के मौके पर ईदगाह मोहल्ले स्थित पुरानी मरकजी ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने देश और प्रदेश में शांति, सौहार्द और खुशहाली की दुआ की।

नमाज के बाद शहर इमाम पीर अनवर कादरी और शहर काजी अहमद अली ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाज में एकता मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व प्रेम, सद्भाव और मिलजुलकर रहने का संदेश देता है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों को ईद की बधाई दी। उन्होंने देश में गंगा-जमुनी संस्कृति को बनाए रखने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने की बात कही।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। जिला प्रशासन के अधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी इस मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!