Edited By Ishika Jain, Updated: 11 Jul, 2026 06:06 PM

चूरू में एसपी निश्चय प्रसाद ने 35 पुलिस निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए। कई थानों को नए SHO मिले, प्रशासनिक फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू।
चूरू जिले में पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने 35 पुलिस निरीक्षकों (सीआई) और उपनिरीक्षकों (एसआई) के तबादले एवं नई पदस्थापन सूची जारी की है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार जिले के कई प्रमुख थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। मुकुट बिहारी को सुजानगढ़ थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि सुखराम चोटिया को सदर सुजानगढ़ भेजा गया है। बेगाराम को राजलदेसर, सतपाल बिश्नोई को हमीरवास और गौरव खिड़िया को कोतवाली चूरू का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा मोटाराम को छापर, शंकरलाल को सालासर, भागूराम को भानीपुरा और रामनिवास बिडियासर को पुलिस लाइन चूरू में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं इंद्रलाल को सदर चूरू, महेंद्र कुमार को सांडवा और कुसुमलता को महिला थाना चूरू में पदस्थापित किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने विशेष शाखाओं और अन्य इकाइयों में भी बदलाव किए हैं। कमल कुमार को थाना साइबर चूरू तथा संदीप कुमार को रतनगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है। लंबे समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे कई अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें कैलाशचंद्र, सुभाष चंद्र कच्छावा, जगदीश सिंह, कृष्ण कुमार, राजेंद्र सिंह, बजरंगलाल, अजय कुमार, धीरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अमित कुमार स्वामी और देवेंद्र सोनी शामिल हैं।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। धर्मेंद्र सिंह को सिद्धमुख, सुभाषचंद्र को रतननगर, किशनाराम को जिला स्पेशल टीम (DST), कमलेश कुमार को राजगढ़ तथा हंसराज गुर्जर को चौकी गोठया में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मोहर सिंह मीणा, पृथ्वीराज, कोहर सिंह और दलीप सिंह को भी विभिन्न थानों में पदस्थापित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना विलंब अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार संभालें। पुलिस विभाग का कहना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा पुलिस व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करना है।