जयपुर में नए ऑफिस के साथ राजस्थान में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है चोला एमएस

Edited By Anil Jangid, Updated: 27 Aug, 2026 04:50 PM

chola ms expands presence in rajasthan with new office in jaipur

जयपुर: चोलामंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (चोला एमएस) ने राजस्थान में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए, जयपुर में 8,000 वर्गफुट का नया ऑफिस शुरू किया है।

जयपुर: चोलामंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (चोला एमएस) ने राजस्थान में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए, जयपुर में 8,000 वर्गफुट का नया ऑफिस शुरू किया है। मुरुगप्पा ग्रुप और मित्सुई सुमितोमो इंश्योरेंस ग्रुप के जॉइंट वेंचर चोला एमएस का यह नया ऑफिस ग्राहकों, पार्टनर्स और क्षेत्र के लोगों तक अपनी सेवाओं को और आसानी से पहुँचाने की दिशा में एक अहम् कदम है।

 

यह नया ऑफिस प्रमुख बाजारों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने और पूरे क्षेत्र में ग्राहकों, पार्टनर्स और समुदायों तक सेवाओं को और आसानी से पहुँचाने की चोला एमएस की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

 

जयपुर चोला एमएस के लिए एक तेजी से बढ़ता बाजार बनकर उभरा है। पिछले पाँच वर्षों में इस क्षेत्र में कंपनी का ग्रॉस रिटन प्रीमियम (जीडब्ल्यूपी) 31.2% बढ़ा है। यह बढ़ोतरी ग्राहकों और पार्टनर्स के बीच कंपनी पर बढ़ते भरोसे के साथ-साथ राजस्थान में कंपनी की बढ़ती उपस्थिति को भी प्रदर्शित करती है।

 

अपनी लंबे समय की ग्रोथ स्ट्रैटेजी के तहत चोला एमएस टियर-2 और टियर-3 शहरों में लगातार निवेश कर रहा है और ग्रामीण भारत में भी अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। यह “2047 तक सभी के लिए इंश्योरेंस” के नेशनल विजन को सपोर्ट करता है। साथ ही, कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), एडवांस्ड एनालिटिक्स और डेटा से मिलने वाली जानकारी का इस्तेमाल कर अपनी डिजिटल सुविधाओं को तेजी से बेहतर बना रही है। इसका उद्देश्य ग्राहकों से बेहतर जुड़ाव, रिस्क असेसमेंट को मजबूत करना और कामकाज को ज्यादा बेहतर बनाना है।

 

जयपुर का नया ऑफिस राज्य में कंपनी के बढ़ते कामकाज को सपोर्ट करने के लिए ज्यादा बड़ा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा। साथ ही, यह डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स के साथ बेहतर तालमेल बनाने और पूरे राजस्थान में कस्टमर सर्विस को और बेहतर करने में मदद करेगा।

 

इस मौके पर चोला एमएस के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, राजीव कुमारस्वामी ने कहा, “जयपुर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और इस क्षेत्र में हमारी लगातार बढ़ती उपस्थिति चोला एमएस पर ग्राहकों और पार्टनर्स के भरोसे को प्रदर्शित करती है। नया ऑफिस राजस्थान में हमारा लंबे समय का निवेश है और इससे हम अपने ग्राहकों के और करीब रह पाएँगे, साथ ही उन्हें आसान और ग्राहक-केंद्रित इंश्योरेंस अनुभव दे पाएँगे। देशभर में अपनी पहुँच बढ़ाते हुए हम इनोवेशन को बढ़ावा देने, बेहतर सर्विस देने और इंश्योरेंस को सभी के लिए ज्यादा आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

 

यह विस्तार चोला एमएस की ट्रस्ट, ट्रांसपेरेंसी और टेक्नोलॉजी (टी3) की सोच के अनुरूप है और कंपनी के कामकाज में ग्राहकों को सबसे आगे रखने की उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!