महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड विजय पर सिरोही जिले में जश्न, भाजपाइयों नें जमकर की आतिशबाजी

Edited By Ishika Jain, Updated: 24 Nov, 2024 03:47 PM

celebrations in sirohi district on bjp s massive victory in maharashtra

सिरोही। महाराष्ट्र में भाजपा की विजय और उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार के उपचुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के सिरोही जिले कार्यकर्ताओं ने सुभाष सर्किल स्वरूपगंज कस्बे पर पटाखे फोड़ मिठाई बांट खुशियां मनाई।

सिरोही। महाराष्ट्र में भाजपा की विजय और उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार के उपचुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के सिरोही जिले कार्यकर्ताओं ने सुभाष सर्किल स्वरूपगंज कस्बे पर पटाखे फोड़ मिठाई बांट खुशियां मनाई। वहीं जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में भाजपाइयों नें जश्न मनाया एक दूसरे को बधाई देते हुए आतिशबाजी करके मुंह मीठा करवाया।

प्रधानमंत्री के शानदार नेतृत्व में भाजपा का कुनबा हुआ मजबूत- जिला मंत्री 

विजय जश्न के इस अवसर पर सिरोही भाजपा जिला मंत्री भुवनेश राजपुरोहित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भाजपा का जन आधार बढ़ता जा रहा है। देश के दूसरे सबसे बड़े प्रदेश महाराष्ट्र में भाजपा और सहयोगियों की प्रचंड बहुमत से सरकार बनना उनके करिश्माई व्यक्तित्व एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। वही मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने कहा कांग्रेस की तुष्टिकरण, राष्ट्रविरोधी, परिवारवाद की राजनीति को देश की जनता ने नकारा है।

'सिरोही जिले में भाजपा खेमे में हर्ष की लहर'

महाराष्ट्र में शानदार विजय और उपचुनाव में बेहतरीन नतीजों को लेकर सिरोही भाजपा खेमा आज खुश दिखा। जगह-जगह खुशियां मनाई गई और एक दूसरे को बधाई देकर भाजपा को जिले में और मजबूत करने कि बात कही। इस जीत नें भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए फिर से जबरदस्त उत्साह भर दिया। सिरोही आबूरोड़ स्वरूपगंज सहित कई जगहों पर जमकर खुशियां मनाई गई और आतिशबाजी की गई। 
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!