एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भाजपा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल के नेतृत्व द्वारा व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Edited By Anil Jangid, Updated: 05 Jun, 2026 07:40 PM

bjp jaipur tree plantation drive under one tree in mother name

जयपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत चांदपोल श्मशान घाट में भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल जी के नेतृत्व में...

जयपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत चांदपोल श्मशान घाट में भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल जी के नेतृत्व में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जयपुर शहर के विभिन्न मंडलों में हजारों पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल जी ने कहा कि "प्रकृति ही परमात्मा है।" भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा में प्रकृति को सदैव पूजनीय माना गया है। हमारी संस्कृति में कंकड़ में शंकर तथा नदियों को माता स्वरूप मानकर उनकी पूजा करने की परंपरा रही है। वृक्ष, जल, भूमि एवं पर्यावरण का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़कर जनआंदोलन का स्वरूप दिया गया है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष वर्षा ऋतु से पूर्व बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किए जाते हैं। इस वर्ष "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाने एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

गोयल ने बताया कि भाजपा जयपुर शहर के अंतर्गत आने वाले सभी 33 मंडलों में इस अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक मंडल में प्रारंभिक रूप से 51-51 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 2,000 पौधों का रोपण किया जा रहा है।

 

आज का मुख्य वृक्षारोपण कार्यक्रम जयपुर के ऐतिहासिक एवं प्रमुख स्थल चांदपोल श्मशान घाट में आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री गोयल ने कहा कि इस स्थान पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यहाँ लगाए जा रहे पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर लोगों को छाया, शीतलता एवं मानसिक सुकून प्रदान करेंगे। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ यह मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

 

जिलाध्यक्ष अमित गोयल जी ने अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं पर्यावरण प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" एवं "जय श्रीराम" के उद्घोष के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

 

मीडिया सह-प्रभारी नयन माधाणी (अग्रवाल) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर विधायक प्रत्याशी चंद्रमोहन बटवारा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी, अजय यादव, अजय सिंह चौहान, जिला मंत्री विजय शर्मा (बंटी), सह-कार्यालय मंत्री कमलेश जायसवाल, सोशल मीडिया संयोजक मुनीश शर्मा, शहर कोषाध्यक्ष क्षितिज बंसल, मंडल अध्यक्ष कपिल गुर्जर सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!