अंडमान-निकोबार में रात 12:11 बजे महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 29 Jul, 2025 06:45 PM

andaman nicobar earthquake 6 2 magnitude july 2025

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में सोमवार देर रात 12:11 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण कुछ क्षणों के लिए लोगों में घबराहट का माहौल बन गया। हालांकि, फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में सोमवार देर रात 12:11 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण कुछ क्षणों के लिए लोगों में घबराहट का माहौल बन गया। हालांकि, फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में समुद्र की सतह से करीब 10 किलोमीटर गहराई में स्थित था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

भूकंप के झटके व्यापक क्षेत्र में महसूस किए गए। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है और नागरिकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह भूकंप समुद्री टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के चलते आया है, जो अंडमान क्षेत्र में पहले भी हलचल का कारण बन चुकी हैं।

भूकंप से जुड़ी वैज्ञानिक चेतावनी

वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अंडमान क्षेत्र एक संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्र है, जहां समुद्री प्लेटों की आपसी टकराव से समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं। इस क्षेत्र के लिए ऐसी हलचलें नई नहीं हैं, लेकिन सतर्कता अत्यंत आवश्यक है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!