आलोक रंजन होंगे जोधपुर के नए कलेक्टर, पहले भी निभा चुके हैं SDM की जिम्मेदारी

Edited By Anil Jangid, Updated: 03 Apr, 2026 07:59 PM

alok ranjan appointed as jodhpur collector previously served as sdm

जोधपुर। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी की गई 65 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में जोधपुर जिले को नए कलेक्टर के रूप में युवा अधिकारी आलोक रंजन मिले हैं।

जोधपुर। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी की गई 65 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में जोधपुर जिले को नए कलेक्टर के रूप में युवा अधिकारी आलोक रंजन मिले हैं। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक रंजन वर्तमान में चित्तौड़गढ़ के कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे और अब उन्हें जोधपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि वे पहले भी जोधपुर में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे उन्हें इस क्षेत्र की प्रशासनिक समझ पहले से ही है।

 

आलोक रंजन का गृह जिला बांसवाड़ा है और उन्होंने बीई इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। अपने प्रशासनिक करियर में वे डूंगरपुर, झालावाड़ और भरतपुर जैसे जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा वे नई दिल्ली में शिपिंग मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्रेटरी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए सरकार ने उन्हें जोधपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।

 

वहीं वर्तमान जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल को अब उदयपुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। साथ ही संभागीय आयुक्त का पद 2010 बैच के आईएएस कन्हैयालाल स्वामी को सौंपा गया है। इससे पहले यह अतिरिक्त जिम्मेदारी भी गौरव अग्रवाल के पास ही थी।

 

नगर निगम स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। 2019 बैच के आईएएस राहुल जैन को जोधपुर नगर निगम का नया कमिश्नर बनाया गया है। वे वर्तमान में उदयपुर विकास प्राधिकरण में आयुक्त के रूप में कार्यरत थे। राहुल जैन इससे पहले जयपुर के चौमू, अजमेर के ब्यावर और सिरोही के माउंट आबू में एसडीएम रह चुके हैं, साथ ही राजसमंद जिला परिषद के सीईओ का पद भी संभाल चुके हैं।

 

इसके अलावा फलोदी जिले में भी नए कलेक्टर की नियुक्ति की गई है। 2014 बैच के आईएएस अंकित कुमार सिंह को फलोदी का कलेक्टर बनाया गया है। वे इससे पहले डूंगरपुर, करौली और बांसवाड़ा जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं फलोदी की वर्तमान कलेक्टर श्वेता चौहान को जयपुर में आयुक्त उद्यानिकी के पद पर नियुक्त किया गया है।

 

इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को राज्य सरकार की प्रशासनिक दक्षता और बेहतर शासन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!