ट्रेन में लागू प्लेन वाला रूल... 1st AC में 70 किलो तक फ्री, फिर देना होगा चार्ज, स्लिपर और जनरल के ये होंगे चार्ज...

Edited By Raunak Pareek, Updated: 17 Dec, 2025 06:57 PM

railway baggage rules extra luggage charge train travel

ट्रेन से यात्रा के दौरान तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर अब अतिरिक्त शुल्क देना होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बैगेज नियमों को लेकर स्थिति साफ की। जानिए किस क्लास में कितना सामान ले जा सकते हैं।

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और अक्सर जरूरत से ज्यादा सामान साथ लेकर चलते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। रेलवे ने साफ कर दिया है कि अब ट्रेन यात्रा के दौरान तय सीमा से अधिक सामान ले जाने पर यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा। यानी रेल यात्रा में भी अब बैगेज नियमों को लेकर सख्ती बढ़ने वाली है, ठीक उसी तरह जैसे हवाई यात्रा में होती है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। एक सांसद द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे में पहले से ही यात्रा क्लास के अनुसार मुफ्त बैगेज अलाउंस तय है और निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर यात्रियों को चार्ज देना पड़ता है।

क्लास के अनुसार तय, सामान की सीमा 

रेलवे नियमों के मुताबिक, हर यात्री अपनी यात्रा श्रेणी के अनुसार एक निश्चित वजन तक सामान मुफ्त ले जा सकता है। इसके अलावा एक अधिकतम सीमा भी निर्धारित है, जिसके भीतर शुल्क देकर अतिरिक्त सामान ले जाने की अनुमति मिलती है। तय सीमा से ज्यादा वजन का सामान ले जाना नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

सेकंड क्लास और स्लीपर यात्रियों के लिए नियम 

सेकंड क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को 35 किलो तक का सामान मुफ्त ले जाने की अनुमति है। यदि यात्री इससे अधिक सामान ले जाना चाहता है, तो वह अधिकतम 70 किलो तक वजन का सामान शुल्क देकर ले जा सकता है। वहीं, स्लीपर क्लास के यात्रियों के लिए फ्री बैगेज अलाउंस 40 किलो तय किया गया है। जरूरत पड़ने पर वे 80 किलो तक सामान ले जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त चार्ज देना होगा। 

AC और चेयर कार में नियम ज्यादा सख्त

AC 3 टियर और चेयर कार से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नियम और कड़े हैं। इन श्रेणियों में यात्रियों को अधिकतम 40 किलो तक ही सामान ले जाने की अनुमति है और यही उनकी अंतिम सीमा भी है। इससे अधिक वजन का सामान इन कोचों में ले जाना नियमों के तहत मान्य नहीं है। 

क्यों जरूरी हुआ नियमों का सख्त पालन 

रेलवे के मुताबिक, जरूरत से ज्यादा सामान न केवल अन्य यात्रियों की सुविधा में बाधा बनता है, बल्कि सुरक्षा और स्वच्छता के लिहाज से भी जोखिम पैदा करता है। भारी सामान से कोच में आवाजाही प्रभावित होती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी वजह से अब बैगेज नियमों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया जा रहा है। 

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह  

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन यात्रा से पहले अपने सामान का वजन जरूर जांच लें। अगर सामान तय सीमा से ज्यादा है, तो पहले से बुकिंग कराएं या अतिरिक्त शुल्क देने के लिए तैयार रहें। थोड़ी सी सावधानी आपकी यात्रा को सुगम और परेशानी मुक्त बना सकती है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!