जोधपुर की लंगड़ी एक्सप्रेस दर्ज हुई इंडिया बुक और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में, दिया कुमारी ने भी लगाई लंगड़ी दौड़

Edited By Kailash Singh, Updated: 30 Aug, 2025 12:45 PM

diya kumari also ran a lame race in jodhpur

रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार द्वारा रेलवे स्टेडियम में आयोजित लंगड़ी एक्सप्रेस कार्यक्रम ने शनिवार को नया इतिहास रच दिया। 600 से अधिक बच्चों ने एक साथ दौड़ लगाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जोधपुर का नाम स्वर्ण अक्षरों में...

जोधपुर की लंगड़ी एक्सप्रेस दर्ज हुई इंडिया बुक और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में, दिया कुमारी ने भी लगाई लंगड़ी दौड़

जोधपुर, 30 अगस्त। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार द्वारा रेलवे स्टेडियम में आयोजित लंगड़ी एक्सप्रेस कार्यक्रम ने शनिवार को नया इतिहास रच दिया। 600 से अधिक बच्चों ने एक साथ दौड़ लगाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जोधपुर का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा दिया। इस अनोखे आयोजन की सबसे बड़ी खासियत रही कि राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने खुद लंगड़ी टांग खेला और दौड़ लगाकर सबका उत्साह दोगुना कर दिया।

अपने संबोधन में दिया कुमारी ने कहा –
"पारंपरिक खेल हमारी धरोहर हैं। जब हम इन्हें आगे बढ़ाएंगे, तब ये न केवल हमारी संस्कृति को जीवित रखेंगे बल्कि दुनिया में भी हमारी अलग पहचान बनाएंगे। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देती हूँ कि उन्होंने सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की, जिसने बच्चों की छिपी प्रतिभा को उजागर करने का मंच दिया। हमें गर्व है कि हम राजस्थानी हैं।"

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री के.के. विष्नोई, रोटेरियन विकास धाभाई (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), रोटेरियन पवन पाटनी (पास्ट गवर्नर), रोटेरियन डॉ. राजेश माथुर, रोटेरियन डॉ. संगीता माथुर, रोटेरियन प्रवीण व्यास, रोटेरियन राकेश मेहता, रोटेरियन रचना व्यास, रोटेरियन डॉ. अनिल शर्मा, रोटेरियन विजय जोशी, रोटेरियन सोनल अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!