झुंझुनूं में अगले दो दिनों तक तेज बरसात के साथ गिर सकते हैं ओले

Edited By Anil Jangid, Updated: 23 Jan, 2026 02:34 PM

orange alert issued in jhunjhunu for heavy rain and hailstorm

झुंझुनूं। झुंझुनूं जिले में गुरुवार देर रात अचानक मौसम बदला और बारिश का दौर शुरू हुआ। शुक्रवार को भी बादल छाए रहे। इस दौरान जिले में कई जगह अच्छी बारिश भी दर्ज की गई। इधर, मौसम विभाग ने जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले दो दिन तक तेज...

झुंझुनूं। झुंझुनूं जिले में गुरुवार देर रात अचानक मौसम बदला और बारिश का दौर शुरू हुआ। शुक्रवार को भी बादल छाए रहे। इस दौरान जिले में कई जगह अच्छी बारिश भी दर्ज की गई। इधर, मौसम विभाग ने जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले दो दिन तक तेज बारिश के साथ ओले भी गिर सकते है। इधर, ये मावठ किसानों के लिए अच्छी साबित हो सकती है।

 

जिले में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई थी, जिसके बाद मंडावा, चिड़ावा और बिसाऊ सहित आसपास के इलाकों में 7 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा उदयपुरवाटी और सूरजगढ़ से भी हल्की बारिश हुई। दक्षिण-पश्चिम दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।


कृषि विशेषज्ञों और किसानों के अनुसार यह मावठ रबी की फसलों के लिए 'अमृत' के समान है। गेहूं और सरसों की फसलों के लिए यह बरसात काफी कारगर है। बारिश से इन फसलों को प्राकृतिक नमी मिली है, जिससे उनकी ग्रोथ में तेजी आएगी। मावठ के कारण किसानों को अब एक सिंचाई कम करनी पड़ेगी, जिससे सिंचाई के खर्च और समय की बचत होगी।

 

पिछले एक सप्ताह से दिन के तापमान में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी जा रही थी। अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था, जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास होने लगा था। हालांकि बारिश के बाद अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!