जैसलमेर में BSF की भव्य तिरंगा रैली, स्वर्णनगरी में गूंजे देशभक्ति गीत

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 13 Aug, 2025 03:48 PM

grand tricolor rally of bsf in jaisalmer

जैसलमेर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल (BSF) डाबला, जैसलमेर दक्षिण और 122वीं वाहिनी द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

जैसलमेर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल (BSF) डाबला, जैसलमेर दक्षिण और 122वीं वाहिनी द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय मुख्यालय के उप महानिरीक्षक महेश कुमार नेगी ने हरी झंडी दिखाकर किया। अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और BSF के जांबाज जवान तिरंगे के साथ डाबला से हनुमान चौराहा तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। मार्ग में स्थित संस्थानों और कार्यालयों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दिया गया।

शहर में बाइक और गाड़ियों पर निकली तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज से स्वर्णनगरी का माहौल रोमांचित हो गया। स्थानीय नागरिकों ने भी तिरंगे के सम्मान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

उप महानिरीक्षक महेश कुमार नेगी ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में तिरंगे की भूमिका और उसकी गरिमा पर प्रकाश डाला और सभी से “हर घर तिरंगा” अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की।

यह तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति का प्रतीक बनी, बल्कि जैसलमेर की गलियों में राष्ट्रप्रेम की अनूठी गूंज भी बिखेर गई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!