वनस्थली विद्यापीठ में ‘आत्मनिर्भर नारी शक्ति सम्मान समारोह’, ग्रामीण महिलाओं को किया सम्मानित

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 03 Oct, 2025 07:32 PM

self reliant women power honour ceremony at vanasthali vidyapeeth

वनस्थली विद्यापीठ में गांधी जयंती सप्ताह के अंतर्गत समाजशास्त्र विभाग द्वारा ‘आत्मनिर्भर नारी शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।

वनस्थली विद्यापीठ में गांधी जयंती सप्ताह के अंतर्गत समाजशास्त्र विभाग द्वारा ‘आत्मनिर्भर नारी शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत समाजविज्ञान संकाय के डीन प्रो. हितेन्द्र सिंह राठौड़ ने विषय “गांधी का स्वदेशी दर्शन एवं आत्मनिर्भर भारत” पर प्रकाश डालते हुए की।

प्रो. राठौड़ ने कहा कि यह समारोह महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने, उनके कार्यों के प्रति समाज को जागरूक करने और उनकी स्थिति को सशक्त बनाने का एक प्रयास है।

PunjabKesari

समारोह के दौरान वनस्थली विद्यापीठ की छात्राओं ने ग्रामीण आत्मनिर्भर महिलाओं – माया, संतोष, सूरज, सोनू और अनीता – की प्रेरणादायक कहानियों को प्रस्तुत किया। इन महिलाओं के बारे में जानकारी ग्राम पंचायत वनस्थली के प्रशासक रविकांत पुरोहित द्वारा एकत्रित की गई थी।

ये महिलाएं बैंक-मित्र, कृषि-सखी, आचार-मुरब्बा एवं सजावटी सामान निर्माण, सिलाई, कृषि व पशुपालन, कृषि केन्द्र संचालन, स्वयं सहायता समूह जैसी गतिविधियों से न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी इन कार्यों में शामिल कर सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का कार्य कर रही हैं।
PunjabKesari

कार्यक्रम में आत्मनिर्भर महिलाओं को डॉ. सृष्टि शास्त्री ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के अनेक आयाम इस समारोह से उजागर हुए हैं और आत्मनिर्भर महिलाएं ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

कुलपति प्रो. ईना आदित्य शास्त्री ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समारोह महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!