बेरोजगारों के लिए खुशखबरी: राजस्थान बजट में हजारों पदों पर भर्तियों का ऐलान संभव

Edited By Anil Jangid, Updated: 04 Jan, 2026 07:33 PM

rajasthan budget likely to announce large scale recruitments

जयपुर। राजस्थान के लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। फरवरी में पेश होने वाले 2026-27 के राज्य बजट में हजारों पदों पर नई भर्तियों की घोषणा किए जाने की संभावना है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) और अभ्यर्थी लंबे समय से नई...

जयपुर। राजस्थान के लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। फरवरी में पेश होने वाले 2026-27 के राज्य बजट में हजारों पदों पर नई भर्तियों की घोषणा किए जाने की संभावना है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) और अभ्यर्थी लंबे समय से नई भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं।

 

सूत्रों के अनुसार आगामी बजट में आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा, चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, कृषि, गृह और अन्य विभागों में भर्तियों पर खास फोकस रहेगा। बजट के बाद कार्मिक विभाग द्वारा विभिन्न विभागों से अभ्यर्थनाएं मंगवाई जाएंगी, जिसके बाद RPSC को नई भर्ती प्रक्रियाएं शुरू करने का रास्ता साफ होगा।

 

पिछले वर्षों की बात करें तो
2018 में 18 हजार,
2019 में 12,500,
2020 में 8,100,
2021 में 6,540,
2022 में 10,300,
2023 में 17,350,
2024 में 11,205 और
2025 में 13,394 पदों पर भर्तियां की गईं।

 

आरएएस भर्ती को लेकर भी युवाओं में खासा उत्साह है। 2024 में 1096 पदों के लिए आरएएस भर्ती आई थी। अब 2025-26 की आरएएस भर्ती में 700 से 900 पदों के बीच भर्ती होने की संभावना जताई जा रही है।

 

इसके अलावा पिछले साल पशु चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ अध्यापक, प्राध्यापक, उप निरीक्षक, सहायक कृषि अभियंता, सहायक आचार्य और अन्य कई पदों पर अभ्यर्थनाएं RPSC को भेजी गई थीं। बजट के बाद एक बार फिर बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!