कौन हैं राजस्थान के वीर सपूत बलवंत सिंह, जिनकी प्रतिमा का अनावरण करने बाड़मेर आ रहे राजनाथ सिंह

Edited By Anil Jangid, Updated: 11 Dec, 2025 04:19 PM

rajasthan brave hero balwant singh statue in barmer

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 दिसंबर को राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान बाड़मेर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा वीर सपूत बलवंत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

जयपुर। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 दिसंबर को राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान बाड़मेर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा वीर सपूत बलवंत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। बलवंत सिंह ने 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में देशी की तरफ से महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थी। इस समारोह में रक्षा मंत्री के अलावा केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, विधायक एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

 

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 दिसम्बर को बाड़मेर के सरहदी बाखासर गांव में इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे हैं। बाड़मेर के वीर सपूत बलवंत सिंह ने 1971 के युद्ध में भारतीय सेना के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी थी और पाकिस्तान सेना को अपना लोहा मनवा दिया था। उनके इसी बलिदान को देखते बलवंत सिंह को आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है। उन्होंने कच्छ के रण और बाड़मेर से सटे रेतीले बॉर्डर पर पोस्ट की रक्षा में सीधे फ्रंट लाइन पर खड़े होकर पाकिस्तानी सेना से लोहा लिया था। उन्होंने पाकिस्तानी टैंकों और पैदल सेना के हमले के बीच भारतीय सेना को पानी, लॉजिस्टिक्स और लोकल ज्योग्राफिकल जानकारी भी दी।

 

इस दौरान मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस मौके पर बलवंत सिंह के परिवार के लोगों को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सहित कई लोग बड़ी ही संख्या में हिस्सा लेंगे। इधर बाखासर गांव को सजाने की तैयारियां जोरों पर है। बलवंत सिंह के पोते रतन सिंह ने इस कार्यक्रम को लेकर काफी संख्या में लोगों को आमंत्रित भी किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!