सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दिखाई विकास की झलक, विद्याधर नगर में विकास रथों को दिखाई हरी झंडी

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 14 Dec, 2025 07:44 PM

on the completion of two years of the government diya kumari showcased glimpses

जयपुर । राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के बड़ पीपली बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

जयपुर । राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के बड़ पीपली बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आमजन को राज्य सरकार की जनसेवा के प्रति समर्पित ऐतिहासिक उपलब्धियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में इस बात का संकल्प लिया गया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पहुंचे। इसी उद्देश्य के तहत सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सरकार के दो वर्षों के विकास कार्यों को प्रदर्शित करने हेतु विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में सरकार ने जनता से किए गए वादों को धरातल पर उतारने का कार्य किया है और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सफल प्रयासों से राजस्थान निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उपमुख्यमंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में केवल सत्ता बचाने का काम किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में और भी बड़े कार्य किए जाएंगे, जिनका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

इस अवसर पर बड़ पीपली बालाजी धाम के महंत कमल दास महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल, अभियान संयोजक हिम्मत सिंह रोहिणी, सहसंयोजक सुरेंद्र प्रजापत, मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, विनोद सैनी, माल सिंह शेखावत, राकेश अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पार्षद प्रत्याशी प्रभु शर्मा, पार्षद सी.एम. शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!