CM भजनलाल शर्मा गोवर्धन में मना रहे नया साल, गिर्राज महाराज की पैदल परिक्रमा की

Edited By Anil Jangid, Updated: 31 Dec, 2025 02:53 PM

cm bhajanlal sharma welcomes new year with pilgrimage to govardhan

जयपुर। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के लिए साल 2025 बेहद चुनौतियों और व्यस्तताओं से भरा रहा. इस साल आखिरी महीने दिसंबर में शासन-प्रशासन की मैराथन बैठकों, संगठन के कार्यक्रमों और प्रदेशभर के तूफानी दौरों के बाद, अब सीएम ने नए साली की मंगलकामना के...

जयपुर। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के लिए साल 2025 बेहद चुनौतियों और व्यस्तताओं से भरा रहा. इस साल आखिरी महीने दिसंबर में शासन-प्रशासन की मैराथन बैठकों, संगठन के कार्यक्रमों और प्रदेशभर के तूफानी दौरों के बाद, अब सीएम ने नए साली की मंगलकामना के लिए अपनी आराध्य स्थली 'गिरिराज गोवर्धन' को चुना है.

 

पैदल परिक्रमा कर किए गिरिराज गोवर्धन महाराज के दर्शन
सीएम बुधवार को पूंछरी का लौठा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए और अब वहीं रात भी बिताएंगे. इस दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा साल 2026 की पहली सुबह एक आम भक्त की तरह गिरिराज गोवर्धन महाराज के पैदल परिक्रमा कर दर्शन करेंगे और ब्रज की पवित्र धूल को माथे पर लगाकर राज्य की खुशहाली की प्रार्थना करेंगे. इसके बाद पूंछरी का लौठा में ही श्रीनाथजी मंदिर में भी माथा टेकेंगे. इसके बाद नववर्ष के दिन 1 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे पूंछरी का लौठा से प्रस्थान कर 10 बजकर 10 मिनट पर जयपुर के लिए रवाना होंगे. 

 

विशेष प्रार्थना करेंगे सीएम
इस दौरान सीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक साख और 'विकसित राजस्थान' के संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे. इस दौरे की एक अहम विशेषता यह भी रहेगी कि मुख्यमंत्री गिरिराज गोवर्धन जी की पैदल परिक्रमा करेंगे और धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए श्रद्धालुओं के साथ स्वयं को जोड़ेंगे.

 

आपको बता दें कि हाल ही में सीएम भजनलाल शर्मा की पत्नी गीता शर्मा और बेटे आशीष शर्मा ने गोवर्धन में 21 km लंबी दंडवत परिक्रमा की थी. यह परिक्रमा गिर्राज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा थी. इसके बाद उन्होंने श्रीनाथजी के दर्शन भी किए और पूजा-पाठ की रस्में निभाईं.

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!