77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर फहराया तिरंगा

Edited By Anil Jangid, Updated: 26 Jan, 2026 03:59 PM

cm bhajanlal sharma hoists tricolour at cm residence on 77th republic day

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस गरिमामय अवसर पर आर.ए.सी. की टुकड़ी ने कंपनी कमांडर श्री राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को...

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस गरिमामय अवसर पर आर.ए.सी. की टुकड़ी ने कंपनी कमांडर श्री राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सलामी दी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दीं।

 

ध्वजारोहण के पश्चात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे समृद्ध लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आज़ादी के लिए हमारे महापुरुषों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्हीं के त्याग और बलिदान के कारण आज हम सभी लोकतंत्र की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक औपचारिक पर्व नहीं, बल्कि यह हमें संविधान में निहित मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

 

उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से विशेष रूप से संविधान के प्रति सम्मान और देशसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे मुख्यमंत्री निवास परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

गौरतलब है कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था और इसी दिन भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इस ऐतिहासिक दिन को उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जा रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!