भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन चुनावी तैयारियों पर बड़ी बैठक

Edited By Kailash Singh, Updated: 12 Jan, 2025 06:38 PM

big meeting in bjp on organizational election preparations

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का नेतृत्व भाजपा के...

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष ने किया। बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश चुनाव संयोजक नारायण पंचारिया, सदस्यता संयोजक अरुण चतुर्वेदी, सक्रिय सदस्यता संयोजक ओंकार लखावत, और प्रदेश सह चुनाव प्रभारी समेत सभी जिला चुनाव प्रभारी उपस्थित रहे।

संगठन पर्व में देरी पर चर्चा
बैठक में संगठन पर्व और चुनावी तैयारियों में हो रही लेटलतीफी पर गहन चर्चा हुई। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष ने संगठन की गतिविधियों और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि चुनावी तैयारियों को तेजी से पूरा किया जाए और संगठन पर्व में सक्रियता बढ़ाई जाए। इस बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीतियों, सदस्यता अभियान और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर फोकस किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री ने जिला चुनाव प्रभारियों से संवाद किया 
इसके अलावा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों का भी बंटवारा किया गया ताकि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी समय पर अपनी भूमिका निभा सकें। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी सभी मोर्चों पर मजबूती से काम कर रही है और भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और समर्पण आगामी चुनावों में विजय सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को संगठन की रीढ़ मानते हुए जमीनी स्तर पर मेहनत करनी होगी। सदस्यता अभियान संयोजक अरुण चतुर्वेदी और सक्रिय सदस्यता संयोजक ओंकार लखावत ने बैठक में अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके। बैठक के अंत में राष्ट्रीय महामंत्री बी. एल. संतोष ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि चुनावी तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा  संगठनात्मक मजबूती व सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। बैठक के दौरान प्रदेश के सभी जिलों के चुनाव प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट भी पेश की। पार्टी के नेताओं ने भरोसा जताया कि प्रदेश में भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!